Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

लोगों के सिर से महज 1 फीट ऊपर उड़ रहे प्लेन का वीडियो वायरल, देखकर उड़े होश

नई दिल्ली। इन दिनों सोशल मीडिया पर रौंगटे खड़े कर देने वाला यूट्यूब पर खूब देखा जा रहा है। दरअसल इसमें ब्रिटिश एयरवेज का एक हवाई जहाज लैंड करता दिख रहा है। लेकिन इसकी लैंडिग थोड़ी डरावनी है उन पर्यटकों के लिए जो पास के बीच पर हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि हवाई जहाज लौंड होने से पहले काफी नीचे आ गया है। इतनी नीचे कि यह वहां खड़े लोगों के सिर से केवल 1 फीट ऊपर है। मतलब जरा सी चूक के चलते यहां कई जानें जा सकती थीं। इसके बाद वीडियो में एक के बाद एक कई ऐसी ही खतरनाक क्लिप देखने को मिलती हैं।

वीडियो में दिख रही हवाईजहाजों की खतरनाक लैंडिंग

वीडियो में दिख रही हवाईजहाजों की खतरनाक लैंडिंग

वीडियो में एक के बाद एक फ्लाइट लैंडिंग के ऐसे वीडियो हैं जिनमें दुर्घटना की बहुत अधिक संभावनाएं साफ नजर आ रही हैं। यू लग रहा है कि मानों लोगों के सिर के ठीक ऊपर प्लेन उड़ रहा हो। यूट्यूब पर इस वीडियो को देखकर लोग बुरी तरह चौंक रहे हैं और घबरा रहे हैं।

खराब मौसम के चलते घायल हुए 33 हवाई यात्री

हवाईजहाजों की उड़ानों में लापरवाही कई बार खतरनाक दुर्घटना का कारण बन जाती है। उदाहरण के तौर पर इसी माह एयर कनाडा के एक फ्लाइट की होनोलूलू में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। दरअसल टोरेंटो से सिडनी जा रही एयर कनाडा की फ्लाइट संख्या AC33 विमान को खराब मौसम का सामना करना पड़ा। खराब मौसम की वजह से उसे फौरन होनोलूलू की ओर मोड़ लिया गया और फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई। इस घटना की वजह से विमान में सवार 33 यात्रियों को चोटें आईं।

3000 फीट ऊपर उड़ रहे विमान से गिरा शख्स

3000 फीट ऊपर उड़ रहे विमान से गिरा शख्स

हाल ही में केन्या एयरवेज की एक फ्लाइट में अनोखी घटना घटी। केन्‍या के नैरोबी से लंदन आ रही फ्लाइट को हीथ्रो एयरपोर्ट पर लैंड करना था। इस फ्लाइट में के लैंडिंग गियर में एक व्‍यक्ति छिपकर यात्रा कर रहा था और फ्लाइट से गिर गया। उसका शव क्‍लैपहैम गार्डन में बरामद हुआ है। इस घटना ने लोगों में हलचल पैदा कर दी थी। पुलिस की ओर से कहा गया है कि उसका मानना है कि गार्डन में जो शव मिला है वह नैरोबी से आ रही फ्लाइट से गिरे व्‍यक्ति का है।

यह भी पढ़ें- आसमान में आफत, बाल-बाल बची 284 लोगों की जान, एयर कनाडा की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिग, 35 यात्री घायल

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+