Video: दुनिया की ऐसी जगह, जहां लगातार 4 महीने तक नहीं ढलता सूरज, आंधी रात में नजर आता है सूर्य
दुनिया की वो जगह जहां लगातार 4 महीने तक नहीं ढलता है सूरज, आंधी रात में दिखता है सूरज
नई दिल्ली, 29 अगस्त: कुदरत के धरती पर अद्भुद नजारे दिखते रहते हैं। धरती एक हैं लेकिन चंद किलोमीटर पर ही जलवायु में परिवर्तन रहता है लेकिन हम आपको ऐसी जगह दिखाने जा रहे हैं जहां पर पूरे चार महीने तक सूरज ढलता ही नहीं है। ये सुनकर हैरानी तो जरूर होगी लेकिन ये बिलकुल सत्य है।

ये जगह अंटार्कटिका नहीं है
अगर आप इस जगह को अंटार्कटिका समझ रहे हैं तो ये वो जगह नहीं है। बता दें अंटार्कटिका जहां बर्फ के कारण छह महीने की दिन की रोशनी और बाकी समय अंधेरा रहता है, लेकिन हमारे धरती पर एक और जगह है जो लगातार चार महीने तक दिन का उजाला रहता है ।

लैंड ऑफ मिडनाइट सन भी कही जाती है ये जगह
यह जगह कहीं से भी महाद्वीप अंटार्कटिका के करीब नहीं है। ये जगह लैंड ऑफ मिडनाइट सन के नाम से भी जानी जाती है। कुदरत की ये अजीब घटना नॉर्वे के आर्कटिक सर्कल में होती है। ये घटना हर साल नॉर्वे में 20 अप्रैल से 22 अगस्त के बीच होती है। दुर्लभ घटना नॉर्वे में आर्कटिक सर्कल के ऊपर के क्षेत्रों में देखी जा सकती है।

आधी रात में सबसे ज्यादा देर तक सूरज यहां दिखता है
विशेषज्ञों के अनुसार आधी रात में सबसे ज्यादा देर तक सूरज Svalbard नाम की जगह पर दिखाई देता है। चार महीने तक दिन रहने के कारण यहां रात के समय जब पूरी दुनिया सोती है तब यहां लोग एडवेंचर फेस्टिवल की तरह एक्टिविटीज़ होती रहती हैं।

ऐसा यहां भी होता है लेकिन.....
उत्तरी ध्रुव के पास अद्वितीय जलवायु और प्रकृति में लाल आकाश रात में भी नजर आता है। स्वालबार्ड के अलावा ये नजारा फिनमार्क, ट्रोम्स, लोफोटेन और वेस्टरलेन जैसी जगहों पर भी दिखाई देता है। लेकिन मध्यरात्रि सबसे ज्यादा देर तक सूरज स्वालबार्ड में दिखाई देता है।
जानें किसने शेयर किया ये वीडियो
इस नजारे का वीडियो इंस्टाग्राम पर g_cooper ने शेयर किया है। फोटोग्राफर ने रात के एक दो बजे भी सूरज की रोशनी वीडियो में दिखाई और समझाया है। इस वीडियो को 3.1 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है।












Click it and Unblock the Notifications