हज के लिए विमान से जा रही मां को पायलट बेटे ने दिया सरप्राइज, भावुक कर देगा ये वायरल वीडियो
मिस्त्र से सऊदी अरब जा रही फ्लाइट के पायलट ने अपनी मां को ऐसा सरप्राइज दिया, वीडियो देखकर नेटिजन्स भावुक हुए।
एक बेटे को ऊंचाई के शिखर पर देखकर मां बाप के लिए खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहता है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक मां हज यात्रा के लिए जा रही होती है। विमान में जब वो अपने पायलट बेटे को देखती है तो उस मां की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहता है।
वायरल वीडियो में एक हज जाने के लिए एक मिस्त्र की महिला विमान में सफर करने के लिए आती है। एयर हॉस्टेस उनकी चेंकिंग करती हैं। इसी दौरान पायलट की यूनीफॉर्म में उस महिला का बेटा सामने आता है। महिला अपने बेटे को देखकर हैरान रह जाती है।

वीडियो में मिस्त्र का पायलट सउदी अरब के लिए उड़ान भरने के लिए अपनी मां का स्वागत करते नजर आता है। सोशल मीडिया पर इस भावुक वीडियो ने हर किसी का दिल छू लिया।
बेटे को कामयाबी के शिखर पर देखकर मां की आंखों में आंसू आ जाते हैं। सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स तरह तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। उनको ये वीडियो दिल को छूने वाला लग रहा है।
यूजर्स का कहना है कि ये वीडियो को दिल को भावुक करने देने वाला है। लोग कह रहे हैं कि मां के ये एक्सप्रेशन प्राइसलेस हैं। लोगों को ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है। लोगों का कहना है कि मां बाप के लिए ये पल बहुत ही भावुक और गौरवांवित करने वाला होता है। जब उनका बेटा कामयाबी के शिखर पर पहुंच जाए।












Click it and Unblock the Notifications