उड़ते विमान से टकराया पक्षी तो खून से लथपथ हुआ पायलट, हैरान करने वाला वीडियो VIRAL
Pilot soaked with blood: उड़ते विमान से पक्षियों के टकराने की घटनाएं कई बार सामने आती हैं। लेकिन हाल ही में जो मामला सामने आया, उसने सबको हैरत में डाल दिया। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
दरअसल, फ्लाइट की उड़ान के दौरान उड़ते उड़ते एक पक्षी विमान की विंडस्क्रीन से जा टकराया। विंडस्क्रीन को तोड़ते हुए वो अंदर घुस गया। इसके बाद पायलट खून से लथपथ हो गया। (वीडियो-नीचे)

खून से लथपथ हुआ पायलट
इस पूरी घटना का वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है, जिसमें पायलट खून से लथपथ नजर आ रहा है और पक्षी को विंडशील्ड में फंसे हुए देखा जा सकता है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि कॉकपिट में भी खून लगा है और पायलट के चेहरे पर भी।
Recommended Video
पक्षी के पंजों से बह रहा खून
पक्षी फंसा हुआ नजर आ रहा है। उसके पंजों से खून बह रहा है। सोशल मीडिया पर लोग पायलट की तारीफ करते नहीं थक रहे। लोगों का कहना है कि उसने बड़े ही बहादुर तरीके से खुद को संभाला। इस घटना में पायलट को चोट नहीं आई और रशिया टुडे की खबर के मुताबिक, विमान भी सुरक्षित रूप से जमीन पर उतर गया। गनीमत रही कि किसी तरह की अनहोनी नहीं हुई।
कैसी है पायलट की स्थिति?
बताते चलें कि पायलट का नाम एरियल वैलेंट बताया जा रहा है। एक ट्वीट किया गया है, जिसमें बताया गया कि इक्वेडोर के लॉस रियोस प्रांत में एक बड़ा सा पक्षी विंडशील्ड से टकराया जिसके बाद पायलट ने विमान को सुरक्षित लैंड करवाया। इस घटना में पायलट घायल नहीं हुए।
यहां देखें वीडियो...
लोगों ने बहादुरी को किया सलाम
लोग पायलट की बहादुरी के वायरल वीडियो को देखने के बाद हैरान हैं और पायलट की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि बहुत भाग्यशाली, मैं एक एयरलाइन पायलट को जानता हूं जिसने ऐसी ही घटना में अपनी आंख खो दी थी। एक और ने कहा कि मैंने रोडकिल के बारे में सुना है लेकिन एयरकिल के बारे में ना तो कभी देखा ना ही सुना। वहीं कई लोगों ने पायलट को लीजेंट बताया।












Click it and Unblock the Notifications