AI Pics: आर्टिस्ट ने तस्वीरों में मुर्दे भी कर दिए 'जिंदा'! रात में दिल्ली की भूतिया जगहें फेल
साइंटिस्ट जिस दुनिया कल्पना पिछले कई दशकों से कर रहे थे वो जल्द साकार हो सकती है। एक एआई तकनीकी इस दिशा प्रयास किसी मील के पत्थर के कम नहीं है।

Haunted AI Picture: अब सपने में भी सोची तस्वीर अगर रीयल में आपके सामने हो तो आश्चर्य में मत पड़िएगा, क्योंकि साइंस में अब ये संभव है। इसका कारण आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस (Artificial Intelligence) यानी एआई तकनीकी है। लेकिन नाइट में दिल्ली के हॉन्टेड प्लेस पर एक एआई आर्टिस्ट ने महज कल्पना के आधार पर तैयार की गई जो तस्वीरें शेयर की हैं, वो वाकई चौंकाने वाली हैं। आइए जानते हैं दिल्ली के टॉप भूतिया जगहों और एआई आर्टिस्ट की तस्वीरों के बारे में।

AI तस्वीरों ने जिंदा किए 'राज'
एआई आर्टिस्ट प्रतीक अरोड़ा ने ये तस्वीरें ट्वीटर अकाउंट @ekpraet पर शेयर की हैं। पोस्ट साथ लिखा गया, "भूतिया चित्रण एक 'पुरानी दिल्ली' की डरावनी फिल्म का है"। पुरानी दिल्ली के भूतिया जगह से जुड़ी तस्वीरें बनाई गई हैं। ये वे तस्वीरें हैं, जो फिल्म से भी जुड़ी हैं। एआई तस्वीरों की सजीवता किसी को भी हैरत में डाल सकती है।

साइंटिस्ट्स बनाएंगे अलग दुनिया
साइंटिस्ट्स अब वास्तविक दुनिया से हटकर आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस (AI) के जरिए एक अलग वर्चुअल वर्ल्ड तैयार कर रहे हैं, जिसमें इंसानों की दुनिया से कहीं बढ़कर चीजें होंगी। एक एआई आर्टिस्ट ने इन्हीं कल्पनाओं को अपने चित्रों के जरिए उकेरा है।

अग्रसेन की बावली
दिल्ली में अग्रसेन की बावली सबसे अधिक भीड़भाड़ वाली जगहों में से एक है। यहां कई बॉलीवुड फिल्में शूट की गई हैं। इसे दिल्ली का सबसे हॉन्टेड प्लेस भी माना जाता है। स्थानीय लोककथाओं के अनुसार 104 साल पुरानी ये खड़ी बावड़ी कुछ अजीबोगरीब आवाजों के लिए जानी जाती है।

फिरोज शाह कोटला किला
दिल्ली के इस किले का जिक्र विलियम डेलरिम्पल की लोकप्रिय किताब 'सिटी ऑफ जिन्स' में भी मिलता है। इस किले का निर्माण 14वीं सदी में हुआ। इसमें कई दिलचस्प राज छिपे हैं, जो अब तक अनसुलझे हैं। कुछ लोगों ने यहां फुसफुसाहट तो कुछ ने यहां स्पर्श का अनुभव किया है। हालांकि ये बातें सिर्फ कथित रूप से सामने आईं हैं। इनकी प्रमाणिता अभी तक सिद्ध नहीं हो पाई।

लोथियन कब्रिस्तान
हालांकि ये एक अंधविश्वास ही है लेकिन सभी कब्रिस्तान में भूत होने की कहानियां कही जाती हैं। कुछ स्थानीय लोककथाओं के अनुसार प्रसिद्ध लोथियन कब्रिस्तान में एक भूत है जो घूमता रहता है। ऐसा कहा जाता है कि दिल्ली में इस डरावनी जगह से गुजरने वाले लोग अक्सर इस भूत के रोने या फिर हंसने की आवाज सुनते हैं।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications