'किंग चार्ल्स की ताजपोशी के दौरान आसमान में दिखे एलियंस', फोटोग्राफर ने सबूत के तौर पर दिखाई फोटो

King Charles की ताजपोशी के दौरान एक फोटोग्राफर ने एलियंस का यान देखने का दावा किया।

aliens

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का पिछले साल निधन हो गया था। जिसके बाद किंग चार्ल्स III को आधिकारिक तौर पर राजा घोषित किया गया। हाल ही में उनकी ताजपोशी हुई है, जिसमें दुनियाभर की हस्तियां शामिल थीं। इस कार्यक्रम को लेकर एक फोटोग्राफर ने अजीब सा दावा किया है।

फोटोग्राफर का दावा है कि किंग चार्ल्स III की ताजपोशी के दौरान लंदन के आसमान में एलियंस के यान यानी UFO दिखे। उन्होंने सबूत के तौर पर कुछ तस्वीरें भी दिखाईं। जिसको लेकर सोशल मीडिया पर नई बहस छिड़ गई है।

वायरल फोटो में आप देख सकते हैं कि ताजापोशी के दौरान ब्रिटिश एयरफोर्स के जहाज हवा में मार्च कर रहे थे, तभी एक रहस्यमयी चीज वहां से गुजरी। उसकी रफ्तार और ऊंचाई काफी ज्यादा थी। फोटोग्राफर ने जूम करके उसकी अलग फोटो जारी की है। साथ ही दावा किया कि वो एलियंस का यान था।

मामले में साइमन बालसन ने कहा कि वो लाइमहाउस में अपार्टमेंट 13वीं मंजिल पर थे। वो वहां से फोटो ले रहे थे। 6 मई को ताजपोशी के दिन मौसम खराब था, इस वजह से आसमान में कोई पक्षी नहीं था। तभी वहां से विमान गुजरे और उन्होंने उसकी फोटो ली, उस वक्त उन्होंने फोटो ध्यान से नहीं देखे।

बाद में उन्होंने सारी तस्वीरों को ध्यान से देखा। उसमें एक अजीब से चीज दिखाई दे रही थी। वो छोटी और लाल रंग की थी। उसका आकार किसी भी पक्षी से नहीं मिल रहा था। हाल ही में बहुत सारे यूएफओ देखे गए, ऐसे में उन्हें भी उसका शक है।

बालसन के मुताबिक हाल ही में पूर्वी लंदन के आसपास बहुत सारी रहस्यमयी चीजें देखी गईं, लेकिन किसी को नहीं पता वो सब क्या था। लोग उसके यूएफओ होने की आशंका जता रहे।

पत्‍नी कैमिला को क्‍वीन कंसोर्ट का दर्जा
किंग चार्ल्स की ताजपोशी का कार्यक्रम धूमधाम से हुआ। इस दौरान उन्होंने शपथ ली। उनके साथ ही उनकी पत्‍नी कैमिला को क्‍वीन कंसोर्ट का दर्जा मिल गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+