Video: दीवार छेदकर शराब की दुकान में घुसे शख्स, पीकर हुए धुत और बाहर निकलने की नहीं ली टेंशन

नई दिल्ली, 05 सितंबर। किसी चीज का नशा ऐसा हो कि सेंधमारी तक नौबत आ जाए तो उसकी अमहियता का अंदाजा लगाया जा सकता है। तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में एक शराब की दुकान में हुई ऐसी ही एक घटना इन दिनों सुर्खियों में है। हद तो तब हो गई जब शख्स को अपनी मनपसंद चीज मिल गई और उन्हें ये ध्यान भी ना रहा कि वो ऐसी जगह घुसे हैं कि जिसकी भनक मालिक को लग गई तो लेने के देने पड़ सकते हैं, लेकिन उन्हें की इसकी टेंशन बिल्कुल भी ना थी। बल्कि उन्होंने चोरी की जगह पर जश्न मना डाला।

Wine Theft

तमिनाडु के तिरुवल्लूर जिले में एक गश्ती पुलिस द्वारा रंगेहाथ पकड़े जाने पर दो लोगों ने एक शराब की दुकान की दीवार में छेद कर दिया और अंदर शराब पी रहे थे। दोनों शख्स ने शराब की बोतलें चुराने की योजना बनाई थी, लेकिन पकड़े जाने से पहले उन्होंने शराब पीने का फैसला किया।

दरअसल, तिरुवल्लूर में चोरी करते हुए दोनों शख्स को शराब से इतना प्यार था कि वो वाइन शाप में घुसते से ड्रिंक करने लगे। उनकी योजना काफी हद तक सफल हो गई थी लेकिन उनकी पीने की जल्दबाजी ने उन्हें फंसा दिया। शराब पीने के बाद उन्हें इतना नशा हो गया कि वो बाहर निकलना ही भूल गए। दरअसल, दोनों ने वाइन शॉप के अंदर ही ड्रिंक कर लिया। जिसके कारण उनकी योजना पूरी तरह सफल नहीं हो पाई और वो रंगे हाथ पकड़े गए।

सोशल मीडिया रात में पुलिस के चोरों को पकड़ने के इस ऑपरेशन का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो पर यूजर ने कमेंट मे लिखा, 'सबसे अच्छी बात यह है कि पुलिस ने उन चोरों को एक ही छेद से बाहर निकाला। वे मालिक को बुला सकते थे और दरवाजा खोल सकते थे।' जबकि एक अन्य ने लिखा, 'नया जमाना और लूटने के नए तरीके। वैसे भी किसी भी काम में प्राथमिकता और फोकस जरूरी है!'। वहीं कुछ यूजर इसे एक वेब सिरीज से प्ररित मान रहे हैं। एक अन्य यूजर ने अपने कमेंट में लिखा, 'मैं इसके लिए नेटफ्लिक्स को दोष देता हूं। उन्होंने द शशांक रिडेम्पशन देखी होगी।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+