Railway Track Video: ट्रैक पर खाना बनाते और सोते दिखे लोग! 'जानलेवा' क्लिप देखकर खुली रेलवे की नींद
सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें मुंबई के माहिम जंक्शन रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की पटरियों पर बैठकर खाना बनाते हुए कुछ लोग नजर आ रहे हैं। क्लिप में महिलाओं को रेलवे पटरियों के बीचों बीच रखे स्टोव पर खाना पकाते देखा जा सकता है जबकि कुछ लड़कियां वहां ट्रैक पर बैठकर ही पढ़ाई कर रहीं हैं।
क्लिप में कुछ अन्य बच्चे भी दिख रहे हैं, जो इधर उधर दौड़ रहे हैं। साथ ही कुछ अन्य लोग पटरियों पर आराम करते दिख रहे हैं। वीडियो के सामने आते ही कई लोग हैरान रह गए कि आखिर ये क्या हो रहा है। वहीं कई लोगों ने इस तरह पटरी पर खाना बनाते हुए उन्हें ना रोकने वालों पर भी हैरानी जताई।

इस शॉर्ट वीडियो को एक्स पर मुंबई मैटर्स नाम के एक अकाउंट द्वारा शेयर किया गया था। पोस्ट ने कई लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। इसपर सेंट्र्ल रेलवे के मुंबई डिवीजन के डिविजनल रेलवे मैनेजर (डीआरएम) ने प्रतिक्रिया दी है।
बताते चलें कि वीडिया सामने आने के बाद चिंतित सोशल मीडिया यूजर्स ने अपनी आशंकाएं व्यक्त की हैं और संबंधित अधिकारियों से तत्काल कार्रवाई करने का आग्रह किया है और स्थिति को खतरनाक बताया है। 24 जनवरी को साझा की गई पोस्ट को 22,000 से अधिक बार देखा जा चुका है।
यहां देखें वीडियो...
वीडियो के तूल पकड़ने के बाद, मुंबई सेंट्रल के डीआरएम ने इस पर ध्यान दिया और पश्चिम रेलवे अधिकारियों को स्थिति की जांच करने का निर्देश दिया, जिसके बाद रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) को कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
आरपीएफ ने एक्स पोस्ट को जवाब दिया, जिसमें कहा गया कि उसके कर्मी स्थान पर पहुंचे और "भिखारियों को हटा दिया।" बयान में कहा गया, "कर्मचारियों को सिस्टम को ऐसी अनुचित गतिविधियों से मुक्त रखने के लिए सतर्क रहने की सलाह दी गई है।"
एक रेलवे हाउसकीपिंग कर्मचारी द्वारा चलती ट्रेन से कचरे के थैले में कचरा भरने और उसे पटरियों पर फेंकने का एक और वीडियो इस महीने की शुरुआत में एक्स पर पोस्ट किया गया था।
हालांकि, क्लिप देखने के बाद लोग शॉक जरूर हैं कि ऐसा भला कैसे हो सकता है। ये लोग अपनी जान जोखिम में डालकर ट्रैक पर सारे घरेलू काम कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications