बूझो तो जानें! लोगों को पागल कर रही इस पहेली को सुलझाएं, और अपना इनाम घर ले जाएं
'बूझो तो जानें' जैसी पहेलियां काफी आसान होती थीं लेकिन जो पहेली हम आपके सामने रखने जा रहे हैं वो कोई ऐसी-वैसी पहेली नहीं है। इंटरनेट पर अच्छे से अच्छा ज्ञानी इस पहले को सुलझाने की कोशिश कर रहा है लेकिम अभी तक कोई सफल नहीं हो पाया है।
Recommended Video

नई दिल्ली। बचपन में पहेलियां तो आपने बहुत सुलझाई होंगी। 'बूझो तो जानें' जैसी पहेलियां काफी आसान होती थीं लेकिन जो पहेली हम आपके सामने रखने जा रहे हैं वो कोई ऐसी-वैसी पहेली नहीं है। इंटरनेट पर अच्छे से अच्छा ज्ञानी इस पहले को सुलझाने की कोशिश कर रहा है लेकिम अभी तक कोई सफल नहीं हो पाया है। अगर आप भी अपने आप को बहुत ही स्मार्ट और इंटेलीजेंट समझते हैं तो खेलिए ये गेम...


'बूझो तो जानें' से कई गुना है मुश्किल
इंटरनेट पर एक पजल ने लोगों के दिमाग में जलेबियां तल दी हैं। जी हां! इस सवाल का जवाब ढूंढने की हर कोई कोशिश कर रहा है। बचपन में पहेलियां सुलझाने वाले एक्सपर्ट भी इसके सामने फिसड्डी हो गए हैं। तो पहले है कि दिखाई दे रही तस्वीर में एक शख्स कॉफी डाल रहा है। अब आपको बस इतना बताना है कि कौन से कप में कॉफी सबसे पहले पहुंचेगी। जवाब अंत में ही पता चलेगा। (फोटो साभार: Twitter @_herbeautyxo)

केवल नजरों का है खेल
तस्वीर में 4 कप हैं- 4, 9, 5 और 7। अब जब ऊपर से कॉफी डाली जाएगी तो वो कौन सा कप होगा जो सबसे पहले भरेगा। अगर ये सवाल आपको आसान लग रहा है तो जल्दी बताएं जवाब। ये पूरा सवाल सिर्फ जोड़-घटाव नहीं है, बल्कि इसमें पूरा खेल नजरों और दिमाग का है।

दिमाग की बत्ती जलाने वाले सवाल का ये है जवाब
तो मतलब अभी तक सवाल का जवाह नहीं ढूंढ पाए। भई हमने कहा था न कि खेल केवल नजरों का है। तो ध्यान से देखिए कि कॉफी सभी कप में जा भी रही है या नहीं। कप नंबर 4, 9 और 7 के पाइप बंद हैं, इसलिए सारी कॉफी तो 5 नंबर कप में ही जाएगी। अगर आपने जवाब ढूंढ लिया है तो क्या यही इनाम से कम है कि आप इंटेलीजेंट हैं। और जो जवाब नहीं ढूंढ पाए... बादाम खाएं जनाब, दिमाग तेज होगा थोड़ा!












Click it and Unblock the Notifications