श्मशान में सांप ने रुकवाया दाह संस्कार, परिजन बीच में छोड़कर भागे

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक श्मशान में एक सांप घुसने से अफरा-तफरी मच गई। श्मशान घाट में दाह संस्कार करने आए लोग भी सांप को देखकर घबरा गए और संस्कार बीच में ही छोड़कर भाग पड़े। ये घटना दून के लक्खीबाग इलाके की है।

Bizarre

सांप देखते ही मच गया हड़कंप

सांप देखते ही मच गया हड़कंप

लक्खीबाग श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार की पूरी तैयारी चल रही थी। पंडित और मौजूद लोग शव का संस्कार करने ही जा रहे थे कि कहीं से एक सांप आ गया। सांप फन फैलाकर सभी की तरफ बढ़ने लगा जिसे देखकर लोगों में हड़कंप मच गया और सभी इधर-उधर भागने लगे।

लोगों को की डसने की कोशिश

लोगों को की डसने की कोशिश

सांप कभी विश्राम घर तो कभी दूसरे कमरे में घुस रहा था। लोगों ने उसे पकड़ने की काफी कोशिश की लेकिन वो किसी के हाथ नहीं आ रहा था। वहां मौजूद लोगों का कहना है कि सांप फन फैलाकर लोगों की तरफ बढ़ रहा था और वो काफी जहरीला भी था। अगर वो किसी को काट लेता तो उसकी मौके पर ही मौत हो जाती।

किसी तरह पकड़ में आया सांप

किसी तरह पकड़ में आया सांप

सांप के आने से अंतिम संस्कार बीच में ही रुका पड़ा था। वहां आए लोगों ने आखिर किसी तरह सांप को पकड़ा और उसे डिब्बे में बंद किया। सांप को पकड़ने के बाद रेस्क्यू टीम को फोन करके बुलाया गया जो सांप को जंगल में छोड़ आए। इसके बाद अंतिम संस्कार पूरा किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+