खुदाई करते हुए लोगों को मिट्टी में मिले टुकड़े, धोने पर उड़े सबके होश, वायरल हुआ VIDEO
People found gold in mud: आपने कई सारे किस्से या फिर कहानियों में खजाने मिलने के बारे में सुना ही होगा। अकसर खुदाई करते हुए कई बार ऐसा कुछ मिल जाता है, जो बेहद कीमती होता है। मगर हाल ही में कुछ लोगों के हाथ खुदाई करते हुए ऐसा कुछ लगा, जिसे देखकर उनकी आंखें फटी की फटी रह गई।
इस पूरी घटना का एक क्लिप भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि कुछ लोग चट्टान को तोड़कर उसपर कुछ कर रहे हैं। ये लोग जमीन में खुदाई कर रहे थे। तभी इन लोगों को कीचड़ में कुछ ऐसा मिला कि इनके होश ही उड़ गए।

वीडियो में भी ये साफ नजर आ रहा है कि कुछ लोग चट्टान तोड़ रहे हैं। वे पहले तो चट्टान के टुकड़े तोड़ते हैं और फिर उसके नीचे खुदाई का काम शुरू कर देते हैं। इकसके बाद इन लोगों को मिट्टी और कीचड़ से सने कुछ टुकड़े मिले। इसके बाद इन लोगों ने इन टुकड़ों को प्लास्टिक की चलनी में डाला। फिर धुला तो कुछ ऐसा निकला जिसकी किसी ने दूर दूर तक कल्पना भी नहीं की थी।
दरअसल, चलनी में धुलकर पता चला कि ये चमकदार धातु है। और ये चमकदार धातु कुछ और नहीं बल्कि सोना थी। सोशल मीडिया पर इस क्लिप को fishngold नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। क्लिप को अब तक 1.6 करोड़ से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। इसे कई लोगों ने पसंद भी किया है। लोगों ने क्लिप पर जमकर रिएक्शन भी दिए हैं। कई लोगों ने इसे किस्मत बताया तो कई लोगों ने माना कि अपने भले के लिए इंसान कुदरत के साथ ही खिलवाड़ कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications