सेक्स तो करते ही हैं धोखा भी देते हैं मोर
वैज्ञानिकों कहना है कि मोरनी को रिझाने के लिए मोर फ़र्ज़ी सेक्स की आवाज़ निकालते हैं. कनाडा के शोधकर्ताओं का कहना है कि मोर का पंख हिलाना भी उनकी कामुकता का हिस्सा है.
वैज्ञानिकों कहना है कि मोरनी को रिझाने के लिए मोर फ़र्ज़ी सेक्स की आवाज़ निकालते हैं.
कनाडा के शोधकर्ताओं का कहना है कि मोर का पंख हिलाना भी उनकी कामुकता का हिस्सा है.
मोर कई तरह की आवाज़ निकालते हैं. अलग-अलग मुद्राओं के लिए उनके पास अलग-अलग आवाज़ होती है. मोर सहवास के लिए बिल्कुल ख़ास तरह की बोली बोलते हैं.
जीव-वैज्ञानिकों ने भी मोर की ऐसी आवाज़ को रिकॉर्ड किया है. मोर, मोरनियों को आकर्षित करने के लिए ऐसा करते हैं. इस तरह का धोखा मोरों के हक़ में होता है.
मोर नहीं उसके पंख पर मोरनी होती है फ़िदा ?
सोशल: मोरनी मोर से,'चुपके से किसी रोज़ रोने के लिए आ'
इस शोध के नतीजे 'द अमरीकन नेचर्लिस्ट' में पब्लिश हुए हैं. मोर इस आवाज़ के माध्यम से अपनी यौन क्षमता और फिटनेस का मुखर होकर प्रचार-प्रसार करते हैं.
इसके माध्यम से वे मोरनियों को खुला प्रलोभन देते हैं. जब मोरनी को मोर आकर्षित करने में कामयाब हो जाता है तो इसमें उसकी ख़ास आवाज़ की बड़ी भूमिका होती है.
ये आवाज़ काफ़ी तेज होती है और दूर रहकर भी सुनी जा सकती है. वैज्ञानिक इस आवाज़ को लेकर यह पता करने के लिए प्रेरित हुए थे कि आख़िर इसका क्या फ़ायदा है.
यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिटिश कोलंबिया के डॉ रोसलिन डेकिन का कहना है कि किसी से अपनी बात कहने के लिए जितनी तेज आवाज़ की ज़रूरत पड़ती है, उससे ये आवाज़ कहीं अधिक ऊँची होती है.
वैज्ञानिकों ने बताया कि इस आवाज़ के ज़रिए एक ख़ास किस्म की भावना मोरनी तक पहुंचानी होती है इसीलिए आवाज़ इतनी तेज होती है.
डॉ रोसलिन ने पक्षियों के समूहों पर कई इलाक़ों में इस पर अध्ययन किया है. इन्होंने उत्तरी अमरीका में उन चीड़ियाघरों में शोध को अंजाम दिया है जहां ये पक्षी बिल्कुल आज़ाद और अव्यवस्थित तरीके से रहते हैं.
मोरों के इन समूहों में रोसलिन ने पाया कि जब इन्हें कोई मोरनी नहीं दिखती है तो वे इस तरह की आवाज़ निकालते हैं. उन्होंने कहा कि फ़र्ज़ी आवाज़ 60 फ़ीसदी नर मोरों में बिल्कुल सामान्य होती है.
उन्होंने कहा कि मोरों ने फ़र्ज़ी आवाज़ निकालने के बाद इस बात को सीखा है कि इससे मोरनी आकर्षित होती है.












Click it and Unblock the Notifications