विमान के क्रू मेंबर्स और पायलट से जा भिड़ा यात्री, गुस्से में पकड़े शर्ट के कॉलर और फिर...

वर्जिन ऑस्ट्रेलिया की फ्लाइट में यात्री और विमान के क्रू मेंबर्स के बीच जबरदस्त लड़ाई होती है। इसके बाद यात्री को फ्लाइट से बाहर कर दिया जाता है।

@7NewsBrisbane

हाल ही में एक फ्लाइट में शख्स द्वारा महिला के ऊपर पेशाब करने का मामला खूब सुर्खियों में रहा था। नशे में धुत व्यक्ति की शर्मनाक हरकत देखकर हर कोई सन्न रह गया। क्या होता है जब आप विमान के यात्रियों के साथ गलत तरीके से पेश आते हैं? आपकी सीट बदल दी जाती है। मामला संगीन हो तो शायद आपको नो-फ्लाई लिस्ट में भी डाल दिया जाए। लेकिन क्या होगा अगर आप पायलट के साथ हाथापाई या फिर बदतमीजी करें? आपको तुरंत फ्लाइट से बाहर निकाल दिया जाएगा। जी हां! ऐसा ही कुछ वर्जिन ऑस्ट्रेलिया की फ्लाइट में देखने को मिला।

गुस्साए यात्री और क्रू मेंबर्स के साथ हाथापाई

गुस्साए यात्री और क्रू मेंबर्स के साथ हाथापाई

टिकटॉकर @_benmckay ने अपने कैमरे में उस मोमेंट को कैद कर लिया, जब एक गुस्साए यात्री को स्टाफ के साथ फिजिकल होने के बाद फ्लाइट से बाहर निकाल दिया गया। शेयर होने के बाद क्लिप तेजी से वायरल होने लगा और लाखों लोगों ने इसे देखा।

झगड़े में बदली बहस

झगड़े में बदली बहस

वीडियो में देखा जा सकता है कि यात्री और विमानकर्मियों के बीच पहले बहस होती है और देखते ही देखते गुस्साए यात्री और क्रू मेंबर्स आपस में हाथापाई करने लगते हैं। यात्री को पायलट के साथ फिजिकल होते देखा जा सकता है।

वायरल हुआ वीडियो

कई लोगों ने क्रू मेंबर्स को ये कहते सुना कि चले जाओ वरना हम किसी को बुला लेंगे। इतना सुनकर यात्री भड़क जाता है और क्रू मेंबर्स के ही किसी के कॉलर पकड़ लेता है। मामले को बढ़ता देख कुछ यात्री आते हैं और इसे सुलझाने की कोशिश करते हैं। इसके बाद यात्री को प्लेन से बाहर कर दिया जाता है। ये वीडियो @7NewsBrisbane ट्विटर अकाउंट ने शेयर किया है।

कंपनी के प्रवक्ता ने बोली ये बात

कंपनी के प्रवक्ता ने बोली ये बात

वर्जिन ऑस्ट्रेलिया के प्रवक्ता ने मीडिया को बताया कि यात्री के ऐसे बिहेवियर के बाद उसे फ्लाइट से बाहर निकाल दिया गया। उन्होंने आगे कहा कि क्रू और यात्रियों की सुरक्षा पहले नंबर पर है। अगर कोई इस तरह का व्यवहार करता है तो ये कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। क्वीनलैंड की पुलिस ने उस शख्स को एयरपोर्ट से एस्कॉर्ट कर दिया।

Recommended Video

    Bangkok से India आ रही फ्लाइट में यात्रियों के बीच मारपीट, नहीं देखी होगी ऐसी फाइट | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+