Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बारातियों के लिए प्राइवेट प्लेन, आलीशान पैलेस में खाना! चर्चा में 491 करोड़ की ये शादी

Grand Wedding worth 491 crore: भारतीय शादियां ऐसा समारोह है, जिसमें एक बाप अपनी जिंदगी भर की कमाई झोंक देता है। लोग इस पल को यादगार बनाने के लिए कई बार बड़े समारोहों से लेकर प्रवेश द्वार तक पर खूब तैयारियां करते हैं। ऐसे में भारतीय शादियों का खर्चे के मामले में कोई जवाब ही नहीं है। लेकिन इन दिनों एक शादी खूब चर्चा में है, जिसे इस सदी की शादी कहा जा रहा है। ऐसा क्यों, चलिये आपको बताते हैं।

26 वर्षीय मैडेलाइन ब्रॉकवे और जैकब लाग्रोन ने पेरिस में एक एक भव्य शादी की। ऐसा नही्ं है कि ये जोड़ी बड़ी मशहूर है या फिर ये दोनों कोई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स हों। बल्कि इनकी शादी ने ऑनलाइन लोगों का ध्यान खींचा है। हफ्ते भरे चले समारोह के दौरान ब्रॉकवे ने ऐसे कपड़े पहने थे, जिससे वे साधारण तो बिल्कुल भी नहीं लग रहे थे।

Paris

इस शादी के लिए कपल ने वर्सेल्स का महंगा और आलीशान पैलेस किराए पर ले रखा था। इतना ही नहीं मेहमानों के लिए यहां निजी विमान रखे गए थे, जिसमें उन्हें पेरिस ले जाया गया। यहां तक कि निजी संगीत कार्यक्रम भी आयोजित किया गया था। इसके अलावा भी शादी में कई कार्यक्रम रखे गए थे। हर प्रोग्राम को खूबसूरत फूलों से सजाया गया था।

देखते ही देखते इस भव्य समारोह की तस्वीरें और वीडियोज टिकटॉक पर वायरल होने लगे। इवेंट प्लानर लॉरेन जिगैमन ने टिकटॉक पर ब्रॉकवे की शादी के लिए काफी उत्साह जताया। उन्होंने कहा कि टेक्सास स्थित इस बिजनेसमैन की दुल्हन को लेकर भी लोगों की एक्साइटमेंट कुछ कम नहीं है।

बिल यूसेरी मोटर्स में, उनके पिता रॉबर्ट 'बॉब' ब्रॉकवे अध्यक्ष और सीईओ हैं। कंपनी कोरल गैबल्स और कटलर बे, फ्लोरिडा में मर्सिडीज-बेंज डीलरशिप का संचालन करती है। भव्य शादी में जो भी पैसा खर्च हुआ वो एक समृद्धि बिजनेसमैन फैमिली से जुड़े होने के कारण समझा जा रहा है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+