'ये सिर्फ सनातन धर्म...' मंदिर में पहुंचे हाथी को पंडित ने पूजा कर खिलाया प्रसाद, ट्विटर पर वायरल हो रहा VIDEO
Viral Elephant Video: हाल ही में हाथी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक मंदिर में घुसा तो पूजा कर रहे पंडित उसकी भी आरती उतारने लगे। हाथी के माथे पर तिलक लगाया और फिर उसे माला पहनाकर प्रसाद खिलाया।
हाथी का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें साफ नजर आ रहा है कि हाथी की पूजा अर्चना की जा रही है। हाथी को माला भी पहनाई गई और फिर उसने प्रसाद के लिए मुंह खोला तो उसे पंडित ने प्रसाद खिलाया। हाथी और पंडित के अलावा वहां काफी संख्या में अन्य श्रद्धालु भी नजर आ रहे थे।

ट्विटर पर हाथी का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। कैप्शन में भी लिखा है कि क्या आप ये सब किसी अन्य धर्म में देख सकते हैं? कई लोग क्लिप में रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि हमारे धर्म में हमको सबके अंदर भगवान दिखता है।
लोग इस क्लिप को देखने के बाद कमेंट सेक्शन में अपने-अपने विचार व्यक्त कर रहे हैं। मंदिर में पहुंचे श्रद्धालु भी देख रहे हैं कि किस तरह पूजा के दौरान पुजारी मंदिर आए गजराज को भोग लगाकर प्रसन्न कर रहे हैं। बता दें कि हिंदू धर्म में हाथी को काफी पवित्र और पूजनीय माना जाता है। हाथी को गणेश भगवान का भी एक रूप माना जाता है। वहीं हाथी को इंद्र देव की भी सवारी माना जाता है। ऐसे में समय-समय पर गजराज की पूजा भी की जाती है।
कई जगहों पर तो हाथी की पूजा भी की जाती है। हाथी को ग्रामीण क्षेत्रों में लोग भोग माला वैसे भी चढ़ाते हैं। वाकई हिंदू धर्म में लोग जानवरों को भी समान महत्व देते हैं। ऐसा करना उन्हें भी समाज का एक अभिन्न हिस्सा बनाने में कई तरह से सहायक है। फिलहाल इस क्लिप को देखने के बाद लोग इसे धर्म से जोड़कर देख रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications