15 साल जेल में कैद रहे आतंकी का हैरानी भरा खुलासा, बताया ऐसे होती थी स्पर्म की तस्करी, 4 बच्चे किए पैदा
नई दिल्ली, 22 जनवरी: अब तक आपने जेल के अंदर से हथियारों की तस्करी, फिरौती मांगने या फिर खूंखार गैंगस्टर को सलाखों के पीछे से गैंग ऑपरेट करते हुए सुना होगा, लेकिन कभी सुना है कि जेल के अंदर बंद कैदी के स्पर्म की तस्करी होती है। यहां तक की दावा किया जा रहा है कि जेल में बंद आतंकवादी कैदी के स्पर्म से 4 बच्चे भी पैदा हुए हैं, क्या है यह हैरान कर देने वाला मामला जानिए...

जेल से की स्पर्म की तस्करी, 4 बच्चे हुए पैदा
दरअसल, फिलिस्तीन के आतंकी ने जेल से बाहर आने के बाद जो अजीबोगरीब दावा करते हुए खुलासा किया है, उसको जानने के बाद हर कोई हैरान है। आतंकी के मुताबिक जेल में कैद होने के बाद भी उसके स्पर्म से एक नहीं बल्कि 4-4 बच्चे जेल से बाहर पैदा हुए हैं। इसी के साथ आतंकी ने दावा करते हुए कहा कि उसका स्पर्म स्मगल होकर वहां से बाहर जाता था। हालांकि आतंकी के इस अजीबोगरीब दावे पर कई सवाल भी उठ रहे हैं।

आलू चिप्स के बैग को किया जाता था यूज
फिलिस्तीनी मीडिया वॉच की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि आतंकवादी आलू के चिप्स के बैग का उपयोग करके अपने स्पर्म को ट्रांसफर करके गर्भाधान करते हैं। फिलिस्तीनी मीडिया वॉच (पीएमडब्ल्यू) संगठन की एक रिपोर्ट के अनुसार, फिलिस्तीनी आतंकवादियों ने कथित तौर पर आलू चिप बैग में अपने स्पर्म की तस्करी करके जेल के बाहर बच्चों को जन्म दिया है। आतंकी ने जेल से रिहा होने के बाद एक इंटरव्यू में इस बात को लेकर हैरान करने वाला खुलासा किया है।

ऐसे की जाती थी स्पर्म की तस्करी
रिहा किए गए फिलिस्तीनी आतंकी रफत- अल करावी ने आधिकारिक फिलिस्तीनी अथॉरिटी टेलीविजन को बताया कि उसने इस तरह से चार बच्चों को जन्म दिया और आलू के चिप्स के बैग जिन्हें फिर से सील कर दिया जाता था, उसे कैदी के साथ मार्क किया जाता है, जिससे स्पर्म मेल खाता है। फिर इस बैग को लेने या तो उनकी मां आती थी या फिर उनकी पत्नी। जिसके बाद स्पर्म महिला के अंदर डॉक्टर मेडिकल पद्धति से इंसर्ट करते थे।

आतंकी अल-करावी का दावा
आतंकी अल-करावी ने कहा, "हमने कैंटीन के जरिए (स्पर्म) की तस्करी की। फिलिस्तीनी कैदी अपने परिवार को एक बैग में पांच सामान देता है। यह एक सुपरमार्केट में जाने जैसा है और आप अपने परिवार को कुछ देना चाहते हैं, एक उपहार, कैंडीज, कुकीज, जूस, शहद जो कुछ भी आप चाहते हैं।पीएमडब्ल्यू की रिपोर्ट के अनुसार इस तरीके से 101 बच्चे पैदा हुए हैं। बता दें कि रफत अल-करावी, अल-अक्सा शहीद ब्रिगेड का सदस्य है, जिसे साल 2006 में इजरायल के खिलाफ आतंकी गतिविधि की चलते गिरफ्तार किया गया था। मार्च 2021 में वह जेल से रिहा हुआ था। हाल में उसने एक इंटरव्यू इसके बारे में बताया।












Click it and Unblock the Notifications