पाकिस्तानी यूट्यूबर का प्राइवेट वीडियो लीक, रोते-रोते वीडियो शेयर कर बोली ये बात
Pakistani Youtuber Aliza Sehar video: सोशल मीडिया अगर किसी को ऊंचाईयों पर ले जा सकता है तो वहां से पटक भी सकता है। इसका एक अच्छा इस्तेमाल भी है तो एक बुरा भी। कई बार जाने-अंजाने में ऐसा कुछ शेयर हो जाता है, जिसके परिणाम की किसी ने भी कल्पना भी ना की हो। कई बार ये लोगों की नजरों में किसी की इज्जत बना देता है तो कई बार किसी की बनी बनाई इज्जत को धूमिल भी कर देता है। ऐसा ही कुछ हुआ पाकिस्तानी यूट्यूबर के साथ, जिसका एक प्राइवेट वीडियो सोशल मीडिया पर लीक हो गया। अब वीडियी लीक हुआ तो यूट्यूबर इंटरनेट पर छा गई। हर तरफ उसकी जमकर आलोचना होने लगी। हालांकि, अब रोते-रोते यूट्यूबर ने एक वीडियो शेयर किया है।
कुल्हड़ पिज्जा वाले कपल की कहानी तो आपको याद ही होगी। बेडरूम का वीडियो लीक होने के बाद उनपर क्या बीती, इस बात को दोबारा बताने की जरूरत शायद नहीं है। हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कपल अपनी वीडियो शेयर ना करने की अपील करता नजर आ रहा था। ये मामला ठंडा क्या हुआ, एक पाकिस्तानी यूट्यूबर का प्राइवेट वीडियो लीक हो गया। अब यूट्यूबर ने वीडियो शेयर कर इस मसले पर क्या-क्या कहा, चलिये जानते हैं...

यूट्यूबर ने कहा कि सबको मेरा नमस्ते। मेरे बारे में आजकल काफी सारी बातें हो रही हैं। मैं आपको इस मसले पर सारी बातें बताऊंगी। सुबह से शाम तक मैं भटकती रही लेकिन साइबर क्राइम के तहत कोई भी एक्शन नहीं लिया गया। यूट्यूबर ने उस शख्स को कुत्ता कहकर बुलाया, जिसने वीडियो वायरल किया था। शख्स ने बताया कि मैंने वीडियो एडिट जरूर किया था लेकिन मैंने अपलोड नहीं किया था। जिन लोगोंं ने मुझे सपोर्ट किया है, उनका बहुत-बहुत शुक्रिया। मैं अपनी मेहनत की रोजी-रोटी खाती हूं और वो सब आप लोगों के सामने है। मुझे किसी ने ब्लैकमेल किया। मुझे किसी ने चैन से शुरुआती दिनों में जीने नहीं दिया। लेकिन मेरे परिवार ने मुझे बहुत सपोर्ट किया।
यहां देखें यूट्यूबर का वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications