Pubg वाले प्रेमी से मिलने पाकिस्तान से भारत आई महिला के पति का छलका दर्द, किए चौंकाने वाले खुलासे

Pakistani woman husband statement: हाल ही में नोएडा से सामने आए हैरतअंगेज मामले में पाकिस्तान से आई महिला एक शख्स के साथ पिछले एक महीने से यहां रह रही थी। जब पुलिस को इस मामले का पता चला तो वो भी गच्चा खा गई।

हालांकि, काफी मशक्कत करने के बाद शख्स और इस महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। अब इस मामले में पाकिस्तानी महिला के पति का बयान सामने आया है।

Photo: Social Media

क्या बोला महिला का पति?
पाकिस्तानी महिला सीमा का पति गुलाम हैदर जखरानी सऊदी अरब में नौकरी करता है। सीमा के पति का कहना है कि वे एक दूसरे से प्यार करते थे और उनकी लव मैरिज हुई थी। शादी के बाद वे कराची रहने लगे। लेकिन उनकी आर्थिक स्थिति कुछ ठीक नहीं थी। हालांकि, इस मामले को लेकर दोनों के बीच कभी कोई झगड़ा नहीं हुआ था।

पाकिस्तान हिंसा से कनेक्शन
पति ने कहा कि वो फोन पर सीमा से बात किया करता था। लेकिन कुछ समय बाद सीमा घर छोटा होने की बात कहकर किराए पर रहने लगी। इसके बाद 9 मई को पाकिस्तान में हिंसा हुई तो इंटरनेट ठप्प पड़ने के बाद दोनों की बात नहीं हो पाई।

अब जब गुलाम को पता लगा कि उसकी पत्नी सीमा जेल में बंद है तो उसने कहा कि उसकी पत्नी बहक गई थी, जिसके बाद उसने ऐसा कदम उठाया। उसे वापस आ जाना चाहिए। हम दोनों का तलाक नहीं हुआ है।

क्या है पूरा मामला?
दरअसल कुछ दिनों पहले खबर मिली की पब जी गेम खेलते खेलते सीमा नाम की पाकिस्तानी महिला नोएडा के सचिन से बात करने लगी। इसके बाद वो अपने बच्चों संग गैरकानूनी तरीके से इंडिया आ पहुंची। जब पुलिस को इस मामले की भनक लगी तो प्रेमी संग सीमा को गिरफ्तार कर लिया गया। सचिन, सीमा और बच्चे जेल में ही बंद हैं। हालांकि, पुलिस ने सीमा को बच्चों संग एक ही जेल में रहने की इजाजत दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+