Pakistan Video: पाकिस्तान में मुसलमानों ने लगाए जय श्री राम के नारे, सामने आया वीडियो
Pakistan Viral Video: पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से कई बार काफी हैरान कर देने वाली खबरें आती रहती हैं। हाल ही में एक ऐसी ही खबर सामने आई है, जिसमें देश के एक हिस्से में मुस्लिम लोग जय श्री राम का नारा लगाते दिखे।
मामला है पाकिस्तान के सिंध प्रांत का, जहां हिंदुओं की आबादी ज्यादा है। ऐसे में माना जाता है कि यहां पर हिंदुओं का वर्चस्व है। यहां हिंदू मुस्लिम का भाईचारा खूब देखने को मिलता है। मगर हाल ही में यहां के एक बाजार से ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसपर यकीन कर पाना मुश्किल हो गया।

ब्लॉगर साजन चौहान ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें साफतौर पर नजर आ रहा है कि मौलवी जी राम-राम बोल रहे हैं। ब्लॉगर के मुताबिक, उमरकोट में 80 फीसदी हिंदुओं की ही दुकाने हैं। यहां सब बड़े प्यार से रहते हैं। हिंदू और मुस्लिमों के बीच कोई झगड़ा नहीं है।
दरअसल, एक जूते की दुकान पर यूट्यूबर को मौलवी साहब मिले, जिसके बाद उन्होंने जय श्री राम कहकर उन्हें नमस्कार किया और बताया कि यहां पर हिंदू मुस्लिम का कोई मसला नहीं है। सब लोग बेहद प्यार से रहते हैं।
इस दौरान दुकानदार ने बताया कि मौलवी जी उनके दोस्त हैं। बाजार में किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं है। इस बाजार में हिंदू बहुत अधिक संख्या में रहते हैं। ब्लॉगर ने जानकारी दी कि उमरकोट में 80 फीसदी दुकानें हिंदुओं की हैं। यहां मुस्लिम और हिंदुओं के बीच किसी तरह का कोई झगड़ा नहीं है। सब बड़े ही प्यार से रहते हैं। इनके बीच दोस्ती भी बड़ी प्यारी है। जबकि पाकिस्तान के कई इलाकों में हिंदुओं और मुस्लिमों के लिए दुकानों पर पीने के पानी के लिए गिलास भी अलग से रखे गए हैं।
ये भी पढ़ें: 'मर्दों ने बाज नहीं आना है और औरतें...' मशहूर पाकिस्तानी डायरेक्टर ने महिलाओं को लेकर क्यों कही ये बात?












Click it and Unblock the Notifications