अब पाकिस्तान में बाघ भी सुरक्षित नहीं... खूंखार जानवर को कुत्ते की तरह चेन से घुमाता दिखा शख्स, देखें VIDEO

कुत्ता पालने का तो सभी को शौक होता है। अकसर आपने लोगो को कुत्ते को चेन से बाहर घुमाते भी देखा होगा। लेकिन पाकिस्तानी शख्स ने एक अजीबोगरीब शौक पाला हुआ है, वो शौक है बाघ पालने का। जी हां! वायरल वीडियो में तो कुछ ऐसा ही नजर आ रहा है, जिसमें एक पाकिस्तानी शख्स बाघ को ऐसे चेन से बांधकर घुमा रहा है, मानो वो खूंखार बाघ नहीं बल्कि कोई कुत्ता हो। क्लिप देखने के बाद लोग हैरत भरे रिएक्शन भी दे रहे हैं।

वायरल वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि शख्स के हाथ में एक चेन है, जिसमें बाघ बंधा हुआ है। बाघ चेन से छूटने की कोशिश में छटपटाता भी दिख रहा है। साफ समझ आ रहा है कि शख्स की कैद में रहना बाघ को बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रहा । लेकिन शख्स खुशी खुशी उसे बांधकर घुमा रहा है। वो कैमरा की ओर देखकर मुस्कुरा भी रहा है।

Pakistani man roaming with tiger

देखते ही देखते पाकिस्तानी शख्स का बाघ के साथ वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया और लोग क्लिप पर जमकर रिएक्शन भी देने लगे। क्लिप में दिख रहा है कि चेन से बंधे बाघ के सामने जब रिक्शा गुजरता है तो वो रिक्शा पर झपट्टा मारने की कोशिश करता है। कई लोगों ने क्लिप देखने के बाद काफी गुस्सा जताया और कहा कि जानवरों के साथ ऐसा कौन करता है। एक यूजर ने इसे एनिमल क्रूएलिटी बताया। एक ने कहा कि ये कौनसी जगह है? क्या इस जगह में जानवरों को ऐसे रखना कानूनी है?

एक ने कहा कि जंगली और शिकारी जानवर को इस तरह सड़क पर घुमाना सरासर गलत है। इस तरह की हरकत करने वालों को सजा मिलनी चाहिए। एक यूजर ने कहा कि बाघ को इस तरह चेन पर घुमाने पर शख्स को जरा सा भी कॉमन सेंस नहीं है। वो शिकारी जानवर को ऐसे चेन से बांधकर सड़क पर घुमा रहा है, मानो वो कोई कुत्ता हो।

यहां देखें वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+