'प्रोजेक्ट मिलाप...' भारतीय लड़के ने पाकिस्तानी लड़की से की सगाई, केक की तस्वीर हुई वायरल

पाकिस्तानी लड़की और इंडियन लड़के की सगाई की खबर सुर्खियों में है। इस बीच सगाई के केक की तस्वीर भी जमकर वायरल हो रही है, जिसपर प्रोजेक्ट मिलाप लिखा हुआ है।

 project milaap

कहते हैं प्यार अंधा होता है। कब कहां और किससे हो जाए, आप कुछ नहीं कह सकते। और जब प्यार हो जाए, तो दूरियां भी मायने नहीं रखतीं। हालिया मामला है पाकिस्तानी लड़की और भारतीय लड़के का। सोशल मीडिया पर दोनों की लव स्टोरी काफी चर्चा में है। इस स्टोरी से जुड़ा एक ट्वीट भी काफी वायरल हो रहा है। इस ट्वीट को लड़की की बहन ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। ट्वीट देखने के बाद लोग इसपर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।

पाकिस्तानी लड़की से हुआ प्यार

पाकिस्तानी लड़की से हुआ प्यार

लड़की की बहन मिशल नाम की यूजर ने ट्विटर पर केक की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर पर उन्होंने लिखा कि मेरी बहन की अपने इंडियन ब्वॉयफ्रेंड से सगाई हो गई है। इसके साथ ही लड़की की बहन ने एक केक की तस्वीर भी शेयर की है, जिसके ऊपर लिखा है कि प्रोजेक्ट मिलाप की शुरुआत हो गई है। ट्वीट में उन्होंने ये भी लिखा कि वो इस मामले पर कोई और डिस्कशन नहीं करना चाहती हैं।

वायरल हुआ ट्वीट

मिशल ने कई और ट्वीट्स भी शेयर किए हैं। एक ट्वीट में उन्होंने लिखा कि वो दोनों की शादी वाघा बॉर्डर पर करवाने की भी कोशिश में जुटी हुई हैं। मिशल दावा करती हैं कि मैं इस शादी के लिए कई लोगों को मनाने की कोशिश कर रही हूं। इसके बाद फॉलोअप ट्वीट में उन्होंने लिखा कि अगर कोई प्रोजेक्ट मिलाप के बारे में जानना चाहता है तो वो इसके बारे में खुद ही पता करे और खुद को थोड़ा एजुकेट करे।

'मैं हूं ना' में दिखा प्रोजेक्ट मिलाप

'मैं हूं ना' में दिखा प्रोजेक्ट मिलाप

बताते चलें कि साल 2004 में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म मैं हूं ना रिलीज हुई थी। इसमें भारत और पाकिस्तान के रिश्तों को हाइलाइट करने के लिए प्रोजेक्ट मिलाप दिखाया गया था। इसी को लेकर पाकिस्तानी लड़की की बहन ने दोनों की सगाई की खबर देते हुए ट्वीट किया है, जो अब जमकर वायरल हो रहा है।

लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन

लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन

19 फरवरी को शेयर किए इस ट्वीट को अब तक 3 लाख से भी ज्यादा लोगों ने देखा है। वहीं 4 हजार से भी ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है। कई लोगों ने कपल को बधाई दी, तो कईयों ने इस प्रेम कहानी को बेहद क्यूट बताया। एक यूजर ने कहा कि दुनिया में ये सब भी हो रहा है, इधर मेरे मां-बाप जाति के बाहर ब्वॉयफ्रेंड के लिए भी तैयार नहीं हैं। एक ने कहा कि मेरा भी केस कुछ ऐसा ही है।

Recommended Video

    Wedding Rituals: अपनी शादी में नहीं जाता दूल्हा,कौन लेता है दुल्हन के साथ सात फेरे | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+