झूठी कहानियां सुनाकर भीख मांग अमीर हुई लड़की, खड़ा किया बिजनेस, VIDEO में किया हैरतअंगेज खुलासा
Pakistani girl fake begging: जब भी हम सड़क पर किसी शख्स को भीख मांगते देखते हैं तो मन में बस यही ख्याल आता है कि ये कितना लाचार है। काश हमारे अंदर इसका दुख दूर करने की शक्ति होती। लेकिन कई बार लोग फर्जीवाड़ा भी कर देते हैं। किसी को भी दुख में पहली झलक में देखने के बाद किसी को भी नहीं लगेगा कि ये फर्जी है या फिर नाटक कर रहा है। लेकिन असलियत को पहचानना बहुत जरूरी है। हाल ही में वायरल हो रहा एक वीडियो इस बात की चीखकर गवाही दे रहा है।
वीडियो में लड़की का शॉकिंग खुलासा
वायरल वीडियो एक लड़की का है, जो इन दिनों जबरदस्त सुर्खियों में छाई हुई है। ये लड़की है पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की। 1 मिनट और 25 सेकेंड के इस वीडियो में वो कह रही है कि उसने 5 सालों में भीख मांग मांगकर खूब पैसा कमाया है।
(वीडियो-नीचे)

भीख मांगकर हो गई अमीर
क्या कोई भीख मांगकर इतना अमीर बन सकता है? भीख मांगना भी भला कोई आइडिया है क्या? ये लड़की कुछ भी बोल रही है। अगर आपके मन में भी ऐसे ही अजीबोगरीब सवाल उमड़ रहे हैं तो ये खबर आपको जरूर पढ़नी चाहिए। मलेशिया में दो फ्लैट्स लेकर अपना बिजनेस खड़ा करने वाली ये लड़की आज पूरे ऐशो आराम से रह रही है। उसके पास खुद की गाड़ियां हैं।
भीख मांगकर कमाया इतना पैसा
लड़की का परिवार भी मलेशिया में ही रहता है। वो कभी कभार पाकिस्तान घूमने आ जाया करती है। लड़की बताती है कि उसने भीख मांगकर इतना पैसा कमाया है। उसने साफ शब्दों में कहा कि सच को छुपाया नहीं जा सकता। लड़की ने हैरतअंगेज खुलासा कर कहा कि मैं लोगों को देखती थी कि भिखारी कैसे इतने अमीर हो जाते हैं। इसलिए मैंने भी ये ट्राई किया और झूठी कहानी गढ़ी। मैं कहानी सुनाती गई और लोग पैसा देते गई। इसके बाद पांच सालों में मैं अमीर हो गई।
2 लाख लोगों ने देखा वीडियो...
वीडियो को 24 नवंबर को शेयर किया गया है और तबसे ये तेजी से वायरल भी हो रहा है। इसे 2 लाख से भी ज्यादा लोगों ने देखा है। लोग इस क्लिप पर जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने वीडियो को फेक बताया तो दूसरे ने स्क्रिप्टेड। एक ने कहा कि कैसे लोगों को बेवकूफ बना बनाकर इसने अपना ही बिजनेस खड़ा कर लिया। कई लोगों ने तो लड़की को काफी बुरा भला भी कहा।
यहां देखें वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications