Ayesha Viral Video: 'मेरा दिल ये पुकारे' के बाद अब बादशाह के गाने पर थिरकीं आयशा, लोग बोले- 'अब्बू की शर्ट'
वायरल वीडियो में पाकिस्तानी गर्ल आयशा एक बार फिर फैंस को इंप्रेस करती दिख रही हैं। इस बार वे बादशाह के गाने पर लिप सिंक करती नजर आईं।

Pakistani girl Ayesha Viral Video: साल 2022 के अंत में पाकिस्तानी गर्ल आयशा का जबरदस्त डांस सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। मेरा दिल ये पुकारे पर आयशा का डांस लोगों को इतना पसंद आया, कि वे रातोंरात वायरल हो गईं। आयशा ने अच्छा खासा स्टारडम हासिल कर लिया। वायरल डांस के बाद भी आयशा ने कई रील्स और वीडियोज फैंस के साथ शेयर किए हैं। अब आयशा ने एक और वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो फेमस रैपर बादशाह के गाने पर झूमती दिख रही हैं। ये वीडियो लोगों को बेहद पसंद आ रहा है।

'परांदा नहीं पराडा चाहिए'
इस वीडियो में आयशा बादशाह और करण औजला के गाने पर लिप सिंक करती नजर आ रही हैं। आयशा ने इस वीडियो पर परांदा नहीं पराडा चाहिदा कैप्शन दिया है। ये वीडियो फैंस को बेहद पसंद आ रहाहै।

लिप सिंक करती दिखीं आयशा
मेरा दिल ये पुकारे के आजा के बाद आयशा ने अपने इंस्टाग्राम पर कई वीडियोज शेयर किए हैं। हाल ही में शेयर किया वीडियो कई क्लिप का असेंबल है। इसमें आयशा ने एथनिक वियर पहना हुआ है और वो लिप सिंक करती नजर आ रही हैं। कुछ सेकेंड्स में ही आयशा की ड्रेस बदल जाती है और वो फिर लिप सिंक करती नजर आ रही हैं।
वायरल हुआ वीडियो
कुछ ही घंटों में शेयर आयशा के इस वीडियो को 4.4 लाख से भी ज्यादा लोगों ने देखा। व्यूज का नंबर बढ़ता ही जा रहा है। वीडियो को हजारों लोगों ने लाइक भी किया है। साथ ही कई लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

'ये बहुत शानदार है'
रिएक्शन देते हुए एक शख्स ने कहा कि ये बहुत शानदार है। वहीं दूसरे ने इसे बेहतरीन बताया। एक शख्स ने लिखा कि क्यूटनेस ओवरलोडेड। तो वहीं कई लोगों ने आयशा के इस वीडियो पर हार्ट इमोजी बनाया। मेरा दिल ये पुकारे आजा की ही तरह इस वीडियो पर भी फैंस ढेर सारा प्यार लुटा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications