55 साल के रफीक के हाथ के बने मटन पर फिर फिदा हुई 22 साल की आलिया, अब शादी कर बना लिया पति

love story, आपने पहली नजर का प्यार के बारे में सुना होगा। लेकिन एक शख्स महिला के प्यार में इस कदर दीवाना हो गया कि, वह उसके घर जाकर नौकरी करने को तैयार हो गया। 55 साल के शख्स ने 22 साल की लड़की को इंप्रेस करने के लिए अपने हाथ का बना ऐसा लजीज मटन खिलाया कि, वह खाकर उसकी फैन हो गई। इंप्रेस हुए लड़की ने 55 साल के शख्स से शादी कर अब अपना घऱ बसा लिया है।

पहली नजर में हुआ प्यार

पहली नजर में हुआ प्यार

पाकिस्तान की ये लव स्टोरी अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। 22 साल की आलिया और 55 साल के रफीक की लव स्टोरी को पाकिस्तानी यूट्यूबर सैयद बासित अली पर शेयर किया है। यूट्यूबर ने उनका एक पूरा इंटरव्यू दिखाया है। जिसमें वे अपने इस अनोखे प्यार के बारे में बताते हुए नजर आ रहे हैं। इंटरव्यू में रफीक ने बताया कि, दोनों पहली बार एक रिक्शा में मिले थे। जिसमें आलिया भी बैठी थी और लड़का भी सफर कर रहा था।

थप्पड़ से प्यार तक की लव स्टोरी

थप्पड़ से प्यार तक की लव स्टोरी

रफीक ने बताया कि, वह लड़का लगातार आलिया को घूरे जा रहा था। जिस पर रफीक ने आपत्ति जताई तो उनकी उस लड़के के साथ बहस हो गई। जिस स्टॉप पर वह लड़का उतरा तो रफीके साथ उसकी जमकर मारपीट हुई। मैंने उसकी खूब पिटाई की। इसके बाद मैं आलिया के साथ फिर से रिक्शा में बैठ गया। इस दौरान मैं आलिया को एक दो बार देखा तो लेकिन वह मुझ पर गुस्सा किए जा रही थी। इसके बाद उसमें मेरे एक जोरदार थप्पड़ जड़ दी।

आलिया को रफीक लगा ठरकी

आलिया को रफीक लगा ठरकी

इस पर यूट्यूबर ने आलिया से पूछा कि आपने थप्पड़ क्यों मारा? तो आलिया ने कहा कि, उस लड़के से ज्यादा रफीक मुझे घूर रहा था। मुझे ये उस लड़के से बड़ा ठरकी लगा। जिसके चलते मैंने थप्पड़ जड़ दिया। हालांकि मुझे बाद में गलती का एहसास हुआ। रफीक ने बताया कि, जब आलिया का स्टॉप आ गया तो वह उतरी उसके पीछे ही मैं भी उतर गया। मैं उसका पीछा करते हुए उसके घर तक गया और फिर वापस लौट आया।

रफीक ने मांगी घर में काम करने की नौकरी

रफीक ने मांगी घर में काम करने की नौकरी

रफीक अगले दिन फिर आलिया के घर पहुंच गया। तब आलिया ने दरवाजा खोला और रफीक को देखकर गुस्सा करने लगी। तब रफीक ने कहा कि आपने मुझे थप्पड़ मारा मैंने आपकी मदद की। आपने शुक्रिया तक नहीं बोला। इसके बाद रफीक अगले दिन फिर आलिया के घर पहुंच गए। ये सिलसिला कई दिनों तक चलता रहा। फिर चौथे दिन रफीक ने आलिया से पूछा कि क्या उनके घर में कोई काम है।

कुक के हाथ का मटन खाकर फिदा हुई लड़की

इस पर आलिया को रफीक पर तरस आ गया और रफीक को खाना बनाने के काम पर रख लिया। आलिया ने रफीक से पूछा क्या काम कर लेते हो तो रफीक ने कहा कि, मैं हांडी अच्छा बनाता हूं और दूसरे सभी घरेलू काम भी कर लूंगा। रफीक पर तरस खाकर आलिया ने उसे काम पर रख लिया। आलिया की फरमाइश पर एक दिन रफीक ने हांडी मटन बनाया। आलिया को रफीक के हाथ के हाथ की हांडी बनी इतनी पसंद आई कि उन्हें रफीक से प्यार हो गया। आलिया ने बातचीत में कहा कि, जिस तरह का खाना यह मुझे बना के खिलाता है न कोई और नहीं खिला सकता है। अगर ये चला जाएगा तो मैं कसम से बड़ी परेशान हो जाऊंगी। इंटरव्यू के दौरान रफीक ने बताया कि, वह एक गरीब घर से ताल्लुक रखता है ,जबकि आलिया एक पैसे वाले परिवार की है। लेकिन वह मेरी बहुत इज्जत करती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+