पाकिस्तान में बत्ती गुल होते ही ट्विटर पर हुई मीम्स की बरसात, लोग बोले- 'पुराने खिलाड़ी हैं'

पाकिस्तान में पावर कट होने के बाद ट्विटर पर मीम्स की बाढ़ आ गई। लोग बॉलीवुड फिल्मों के सीन की तस्वीर शेयर कर मजेदार कैप्शन लिखने लगे।

Pakistan suffers power outage

पाकिस्तान में कल यानी सोमवार को बिजली गुल होने के बाद लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वैसे तो पाकिस्तान में पावर सिस्टम का फेल होना कोई नई बात नहीं है लेकिन बिजली गुल होने का असर देश के 220 मिलियन नागरिकों पर पड़ा। ये ब्रेकडाउन लगभग 7:30 बजे नेशनल ग्रिड में खराबी के चलते हुआ। पहले तो नेशनल ग्रिड के दक्षिण में एक बड़े वोल्टेज उतार-चढ़ाव के कारण परेशानी हुई, लेकिन बाद में बिजली उत्पादम इकाइयां एक-एक करके बंद हो गईं। अब पाकिस्तान में बत्ती गुल होने की वजह से देश चर्चा में है और यहां के पावर सिस्टम को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर मीम्स भी वायरल हो रहे हैं।

पाकिस्तान में गुल हुई बिजली

पाकिस्तान में गुल हुई बिजली

देश के पावर सिस्टम में खराबी होने और बत्ती गुल होने के बाद यहां के ऊर्जा मंत्री खुर्रम दस्तगीर खान ने एक वीडियो में दिए बयान ने कहा कि अधिकारियों ने सोमवार देर रात तक देश भर में बिजली बहाली की उम्मीद जताई है। ट्वीट करते हुए उन्होंने कहा कि हमने पूरे देश में बिजली की बहाली शुरू कर दी है।

ट्विटर पर हुई मीम्स की बरसात

ऐसे में पाकिस्तान में बिजली गुल होने के बीच कई लोगों ने सोशल मीडिया पर मजेदार मीम्स पोस्ट किए। बत्ती गुल क्या हुई, ट्विटर पर मानो मीम्स की बाढ़ सी आ गई। एक यूजर ने शाहरुख खान की तस्वीर पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा कि फोन की 100 प्रतिशत चार्जिंग। सबकी नहीं होती। वहीं एक यूजर ने लिखा कि जिन लोगों के घर सोलर पैनल है, वो कह रहे होंगे कि चांद पर है अपुन।

बिजली संकट हुआ शुरू

नेशनल ग्रिड में खराबी के दक्षिण में बड़े वोल्टेज उतार चढ़ाव के चलते ये बिजली संकट शुरू हुआ। अब ऐसे में फ्यूल बचाने के लिए बिजली इकाइयों को रात में ही कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया था। पूरे देश में बिजली आउटेज के चलते कई लोगों को पीने के पानी तक की परेशानी हो गई। स्कूल, अस्पताल, कारखाने और दुकान में बिजली ना होने के चलते काफी परेशानी हुई। आसपास जाने के लिए कई लोगों को टॉर्च का सहारा लेना पड़ा।

लोगों ने किए फनी ट्वीट

एक शख्स ने अक्षय कुमार की भागते हुए तस्वीर शेयर कर लिखा कि पावरआउटरेज पता लगने पर सभी लोग ट्विटर की ओर भागते हुए। वहीं एक यूजर ने कहा कि मां टॉर्च और सिलेंडर लेकर कहती हैं कि भरोसा रखिये हम पुराने खिलाड़ी हैं। कुल मिलाकर ट्विटर पर जमकर फनी ट्वीट्स लोग करने लगे।

Recommended Video

    Pakistan Crisis: पाकिस्तान में बिजली संकट, Islamabad से Karachi तक बत्ती गुल | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+