Video: टेक्नोलॉजी में अमेरिका से आगे निकला पाकिस्तान? बेटी की चिंता में पिता ने लगाया साइंटिस्ट वाला दिमाग
पाकिस्तान में एक पिता ने अपनी बेटी की सेफ्टी के लिए ऐसा कदम उठाया, जिसे जानकर आप भी दंग रह जाएंगे।लोगों को जब पता चला कि लड़की के साथ पिता ने ऐसा किया है तो वो भी हक्के बक्के रह गए। लोग इस मुद्दे पर अलग-अलग तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। इस मामले ने कई सारे लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है।
दरअसल, अपनी बेटी की सुरक्षा के लिए पिता ने घर या फिर घर के बाहर नहीं बल्कि उसके सिर पर ही सीसीटीवी कैमरा लगा दिया। और हैरानी की बात तो ये है कि लड़की को इस बात से कोई परेशानी नहीं है और वो अपने पिता के फैसले का सपोर्ट भी कर रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में लड़की के सिर पर एक बड़ा कैमरा लगा हुआ है, जिससे उसका इंटरव्यू लिया जा रहा है। उसने बताया कि उसके पिता ने उसकी गतिविधियों पर नज़र रखने और उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ये कैमरा लगाया है। हालांकि कुछ लोगों को यह मज़ेदार लग सकता है, लेकिन उसे इस अनोखे सुरक्षा उपाय से किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं है।
सोशल मीडिया रिएक्शन्स
'नेक्स्ट लेवल सिक्योरिटी' वाली इस क्लिप को सोशल मीडिया पर 17,000 से ज़्यादा बार देखा गया है। लोगों ने इस पर अलग-अलग रिएक्शन दिये हैं। जहां कुछ लोगों ने पिता के समर्पण की सराहना की, वहीं कुछ लोगों ने इस स्थिति को मजाकिया भी बताया। एक यूजर ने कहा कि इसे इतना डिजिटल नहीं होना चाहिए था। जबकि दूसरे ने कहा कि अगर कोई हमला पीछे से करेगा तो कैमरा इसे कैसे कैद कर पाएगा?
बेटी ने बताया कि उसके पिता का यह फैसला कराची में हुई एक हालिया घटना से प्रभावित था। उसके माता-पिता उसकी सुरक्षा को लेकर बहुत चिंतित थे और एहतियात के तौर पर उन्होंने ये तरीका अपनाया। उसने बताया कि उसके पिता उसके पर्सनल सुरक्षा गार्ड हैं जो कैमरे के ज़रिए उसकी निगरानी करते हैं।
माता-पिता की चिंता
लड़की का परिवार उसे बचाने के लिए हर संभव कोशिश करने के लिए दृढ़ संकल्पित है, क्योंकि उन्हें लगता है कि उसे बहुत ज़्यादा खतरा है। ये मामला इस बात को दिखाता है कि अपने बच्चों की सुरक्षा के लिए मां-बाप किसी भी हद तक जा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications