पाकिस्तान एयरलाइंस का टॉयलेट हुआ जाम तो करानी पड़ी इमरजेंसी लैडिंग

पाकिस्तानी एयरलाइंस की फ्लाइट का टॉयलेट जाम होने की वजह से उसे पाकिस्तान के बजाए टोरंटो ले जाना पड़ा।

नई दिल्ली। उड़ते विमान का टॉयलेट जाम होने की वजह उसका रुट बदलना पड़ा। पाकिस्तानी एयरलाइंस की फ्लाइट का टॉयलेट जाम होने की वजह से उसे पाकिस्तान के बजाए मैनचेस्टर ले जाना पड़ा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कनाडा के टोरंटो से लाहौर जा रही पाकिस्तानी इंटरनेशनल एयरलाइंस पीके 798 का टॉयलेट उड़ान के दौरान ही जाम हो गया।

 pakistan airlines

टॉयलेट में किसी ठोस चीज के फंस जाने की वजह से वो जाम हो गया। टॉयलेट जाम होने के बाद विमान के पायलट ने फौरन विमान को लाहौर के बजाए उसे मैनचेस्टर की ओर ले ओर ले गया। चालक दल ने इसका मार्ग बदलकर इसे मैनचेस्टर ले जाने का फैसला किया।

जब सिर से जुड़े जुड़वा भाईयों ने पहली बार देखा एक-दूसरे

एयरोइनसाइड ने खबर दी है कि बोइंग 777-200 विमान मैनचेस्टर एयरपोर्ट पर करीब 3 घंटे तक खड़ा रहा। वहां विमान के पाइपलाइन को क्लीन किया गया। एयरलाइन ने कहा कि कुछ अज्ञात यात्रियों ने विमान के शौचालय में कोई ठोस चीज डाल दी थी जिससे शौचालय जाम हो गया। एयरलाइन के प्रवक्ता के मुताबिक विमान के सारे शौचालय एक ही पाइपलाइन से जुड़े थे।

एक के जाम होने पर सारे शौचालय बंद पड़ गए, ऐसे में हमें सफर को बीच में रोकना पड़ा और विमान का रुट डायवर्ट कर उसे मैनचेस्टर ले जाना पड़ा, ताकि वहां विमान में आई इस समस्या का ठीक किया जा सके। तीन घंटे के इंतजार के बाद विमान ने अपना सफर फिर से शुरु किया और तय वक्त से कुछ घंटों की देरी से लाहौर पहुंचा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+