पाकिस्तानी एक्ट्रेस इंडियन स्टाइल में बनी दुल्हन, भड़के लोग, बोले- पाक में ना लाएं भारतीय कल्चर
पाकिस्तानी एक्ट्रेस उस्ना शाह इन दिनों अपने ही देश में ट्रोलर्स के निशाने पर हैं। भारतीय शादी के जोड़े में देखकर लोग इंटरनेट पर एक्ट्रेस की खूब खिंचाई कर रहे हैं।

Pakistani actress Usna Shah Wedding: उस्ना शाह पाकिस्तानी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने हाल ही में एक प्राइवेट सेरेमनी में गोल्फर हमजा अमीन से शादी की। लेकिन एक्ट्रे्स और गोल्फर दोनों ने शादी में भारतीय दुल्हन के गेटअप लिया था। एक्ट्रेस की शादी की तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर पोस्ट होते ही वायरल हो गईं। भारतीय परिधान में देख पाकिस्तान में दोनों को खूब ट्रोल किया जा रहा है।

एक्ट्रेस की शादी की तस्वीरें वायरल
रविवार को पाकिस्ताी एक्ट्रेस उस्ना शाह ने अपनी शादी की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की। जिसमें उनकी दुल्हन मेहंदी और उनकी शादी की लाल पोशाक थी। कुछ तस्वीरें एक्ट्रेस और उनके परिवार की अनुमति के बिना ही वायरल कर दी गईं। बाद में एक्ट्रेस को शादी की पोशाक पर खूब ट्रोल किया गया। जिसके बाद एक्ट्रेस ने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया।

जो बिन बुलाए घुसे उन्हें सलाम
एक्ट्रेस ने लिखा, "जिन लोगों को मेरी पोशाक से समस्या है। उन्हें मैंने तो शादी में आमंत्रित नहीं किया गया था, और न ही आपने मेरे लाल रंग के लिए भुगतान किया था। मेरे आभूषण, मेरा शादी का जोड़ा पूरी तरह से पाकिस्तानी। मेरा दिल अब आधा ऑस्ट्रियाई है। अल्लाह हमें खुश रखे। उन्होंने आगे लिखा, "बेगानी शादी में जो इन बिन बुलाए फोटोग्राफर घुस गए, उनको सलाम।"

पाकिस्तान में एक्ट्रेस की खिंचाई
पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने शादी में खुलकर डांस भी किया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने कमेंट किया, "पाकिस्तानियों की अपनी संस्कृति और धर्म होता है। भारतीय संस्कृति को पाकिस्तान में आयात करने की कोशिश करना बंद करो। हम मुसलमान हैं और हमारा धर्म हमें इस तरह की चीजें पहनने की अनुमति नहीं देता है। नकारात्मकता फैलाना बंद करो।" एक अन्य यूजर लिखा, "पाकिस्तानी दुल्हनें ऐसे भारतीय स्टाइल में क्यों सजने लगी हैं? यह हमारी संस्कृति नहीं है !!"। जबकि एक अन्य ट्वीट में भी एक्ट्रेस की ड्रेस का विरोध किया गया यूजर ने लिखा, "ये पाकिस्तानी संस्कृति के नाम पर भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देकर लोगों को बेवकूफ बना रहे हैं। हमें इसे बर्दाश्त नहीं करना चाहिए क्योंकि यह हमारी अपनी संस्कृति, पारंपरिक मूल्यों और धार्मिक मूल्यों को भी खराब करता है।"

समारोह में बिना अनुमति घुसे फोटोग्राफर
एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम ट्रोलर् को जवाब देते हुए लिखा, "मैं निराश हूं और अपमानित महसूस कर रही हूं। शादी में अन्य मेहमानों के साथ व्यक्तिगत क्षणों को रिकॉर्ड नहीं करने के लिए एक मेमो भेजा गया, विशेष रूप से निकाह को लेकर। लेकिन शादी में बिना अनुमति के एक फोटोग्राफर भी घुसे और मेरे परिवार से झूठ बोला कि मैंने इसकी अनुमति दी थी।"
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications