फिल्म की तरह कुत्ते को बचाने के लिए विशाल अजगर से जा भिड़ी महिला, बिना डरे किया मुकाबला, क्या हुआ अंजाम?
बीच पर 11 फीट का विशाल अजगर पालतू कुत्ते को अपना निवाला बनाने की कोशिश कर रहा था। इतने में कुत्ते की मालिक महिला ने बिना डरे उसका मुकाबला किया।

Girl Rescues Pomeranian Dog from Python: अजगर की जकड़ में आने के बाद ऐसा कम ही होता है कि कोई जानवर या फिर इंसान बच निकले, लेकिन अपनी बहादुरी से एक महिला ने विशालकाय अजबर से मुंह से अपनी पालतू कुत्ते को बाहर निकाल दिया। 11 फीट का विशाल अजगर पालतू कुत्ते को खाने की कोशिश कर रहा था, इस बीच कुत्ते के मालिक ने आकर कुछ ऐसा किया, जिससे उसकी जान बच गई।

11 फीट लंबे अजगर का हमला
हैरान कर देने वाली यह घटना ऑस्ट्रेलिया के डॉग बीच की है, जहां पर 11 फीट लंबे अजगर के जबड़े से दो साल कापोमेरेनियन कुत्ता बाल-बाल बच गया। फेरारी नाम के इस कुत्ते को उसके मालिक अमांडा टेलर ने इस हफ्ते बचाया था। यह घटना क्वींसलैंड के नूसा वुड डॉग बीच पर हुई थी।

पालतू कुत्ते को घूमा रही थी महिला
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक टेलर अपने तीन कुत्तों- फेरारी, एक अन्य पोमेरेनियन और एक बुल अरब मास्टिफ क्रॉस को टहला रही थी, जब उसने अपने पीछे एक दर्दनाक चीख सुनी तो परेशान हो गई। उसने एबीसी न्यूज को बताया, "मैंने नीचे देखा और मुझे अपनी आंखों पर विश्वास नहीं हो रहा था। अजगर ने अभी-अभी मेरे छोटे कुत्ते को सिर से पकड़ा और फिर बहुत तेजी से उसके चारों ओर लिपट गया।"

बिना देर किए अजगर को पूंछ से पकड़ा
टेलर के मुताबिक उसने पल झपकते ही बिना देर किए अजगर को पूंछ से पकड़ लिया और और अपने पालतू जानवर को छुड़ाने के लिए उसे हिलाना शुरू कर दिया। अचानक सांप अपनी जकड़ ढीली करने लगा और बदहवास कुत्ता हवा में उछलकर बीच से नीचे भाग गया। उन्होंने कहा, "यह अविश्वसनीय था कि यह कितनी तेजी से हुआ ... यह एक एलियन फिल्म की तरह था।"

प्रत्यक्षदर्शियों को नहीं हुआ यकीन
प्रत्यक्षदर्शियों ने बाद में बताया कि कैसे उन्हें पहली बार में यह एहसास नहीं हुआ कि अमांडा के हाथ में एक विशाल अजगर है और उन्हें लगा कि उसने एक पेड़ की छड़ी उठा ली है। जब वह मदद के लिए चिल्लाई तब उन्होंने देखा कि क्या हुआ था। इस हमले को देखने वाली क्रिस्टी ली विलियमसन ने एबीसी न्यूज को बताया कि उसने कुत्ते से सांप को छुड़ाने में मदद के लिए एक छड़ी पकड़ी। लेकिन तब तक टेलर ने स्थिति पर काबू पा लिया था।












Click it and Unblock the Notifications