...जब नदी में फंसे शख्स को बाहर निकालने आया वनमानुष, मदद के लिए बढ़ाया हाथ, जानिए फिर क्या हुआ
नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक अद्भुत फोटो वायरल हो रही है जिसमें एक वनमानुष नदी में फंसे शख्स को निकालने के लिए हाथ आगे बढ़ाता दिखाई दे रहा है। वायरल हो रही फोटो इंडोनेशिया के बोर्नियो के एक वन क्षेत्र की है जहां एक शख्स सांप की तलाश में नदी में उतरता है लेकिन तभी एक आरंगुटान (बंदर की एक प्रजाति) व्यक्ति के पास आता है और उसके तरफ हाथ बढ़ाकर मदद करने की कोशिश करता है।

शख्स की मदद के लिए बंदर ने बढ़ाया हाथ
दिल छू लेने वाली इस घटना की तस्वीर दोस्तों के साथ ट्रेकिंग कर रहे अनिल प्रभाकर ने क्लिक कर ली जो अब काफी वायरल हो रही है। उस दौर में जहां इंसान अपनों की मदद नहीं करता वहीं बंदर की इस हरकत ने लोगों को बड़ी सीख दी है। दरअसल, बोर्नियो वन क्षेत्र की नदी में सापों का भंडार है, ऐसे में वहां रह रहें बंदरों के लिए वह बड़ा खतरा बन जाते हैं। नदी में जो शख्स दिखाई दे रहा है वह वन क्षेत्र का ही एक कर्मचारी है।

सांप की तलाश कर रहा था वनकर्मी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सांप होने की जानकारी मिलने के बाद शख्स वहां पुहंचा था जिससे वह बंदरों को कोई हानि न पहुंच सके। इसी दौरान पास में ही मौजूद आरंगुटान को लगा कि व्यक्ति नदी में गिर गया है और वह उसकी मदद के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाता है। तस्वीर लेने वाले इंडोनेशिया के प्रभाकर को बाद में पता चला कि वह आदमी सुरक्षात्मक परियोजना के हिस्से के रूप में काम करता है।
जंगली जानवर होने की वजह से शख्स ने किया ये काम
प्रभाकर ने बताया कि बंदरों की रक्षा के लिए सांप को नदी में ढूंढ रहे शख्स ने आरंगुटान की मदद लेने से इनकार कर दिया क्योंकी वह जंगली जानवर है और भरोसा नहीं किया जा सकता। उन्होंने आगे बताया कि नदी में एक सांप था जिस वजह से वार्डन ने वहां जाकर झाड़ियों को साफ किया। वहां मौजूद एक वनमानुष नदी किनारे आया और देख रहा था कि वह शख्स क्या कर रहा है।

मुझे आपकी मदद करने दें?
प्रभाकर ने जब वार्डन से पूछा कि उसने आरंगुटान की मदद लेने से इनकार क्यों किया तो उसने कहा, यह एक जंगली जानवर है और हम इससे परिचित नहीं हैं, लेकिन हम यहां उनकी सुरक्षा के लिए ही हैं। प्रभाकर ने सोशल मीडिया पर यह दिल छू लेने वाली तस्वीर पोस्ट की जो अब वायरल हो रही है। पोस्ट में उन्होंने लिखा, 'मुझे आपकी मदद करने दें?' एक बार मानवता मानव जाति में मर रही है, कुछ समय बाद जानवर हमारे मूल सिद्धांतों पर वापस आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें: VIDEO: शेर के बच्चे को चुरा ले गया लंगूर, कर रहा है अपने बच्चे की तरह देखभाल












Click it and Unblock the Notifications