केरल में मासूम के साथ लापरवाही की हद पार, डॉक्टरों ने अंगुली की जगह कर दी जीभ की सर्जरी
Kerala Girl Operation: केरल में सरकारी अस्पताल की घोर लापरवाही का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। कोझिकोड मेडिकल कॉलेज अस्पताल में गुरुवार को डॉक्टरों ने गंभीरता को ताक पर रखते हुए एक मासूम का गलत ऑपरेशन कर दिया।
जानकारी के अनुसार कोझिकोड स्थित मेडिकल अस्पताल में चार साल की बच्ची के ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों ने लापरलाही दिखाते हुए अंगुली की जगह जीभ की सर्जरी कर दी, जिसके बाद डॉक्टर को निलंबित कर दिया गया है।

घोर लापरवाही, जीभ की कर दी सर्जरी
बच्ची की अंगुली की जगह जीभ की सर्जरी कर देने के बाद जब परिजनों को इस बात का पता लगा तो अस्पताल में हंगामा हो गया, जिसके बाद विवाद बढ़ता देख डॉक्टर को निलंबित कर दिया गया।
छठी अंगुली को हटाने के लिए सर्जरी
परिवार के मुताबिक अस्पताल के चाइल्ड केयर यूनिट में बच्ची की छठी अंगुली को हटाने के लिए सर्जरी की जानी थी। लेकिन गलती तब सामने आई जब परिजनों ने सर्जरी के बाद 4 साल की बच्ची के मुंह में रूई देखी।
डॉक्टर ने गलती छिपाने की कोशिश की
इसके बाद परिवार वालों ने बारीकी जांच की तो पता लगा कि डॉक्टरों ने सर्जरी जीभ कर दी है, ना कि हाथ के छठी अंगुली की। इसके बाद माता-पिता ने आरोप लगाया कि जब पूछताछ की गई, तो डॉक्टर ने दावा किया कि मुंह के अंदर एक सिस्ट का निदान किया गया था, जिसके लिए जीभ की सर्जरी की जरूरत थी।
अस्पताल में लापरवाही को लेकर हंगामा
वहीं परिवार ने इसका खंडन करते हुए कहा कि लड़की की जीभ में कोई समस्या नहीं थी, साथ ही डॉक्टर की लापरवाही को लेकर हंगामा कर दिया। परिवार के एक सदस्य ने कहा कि अस्पताल के अधिकारियों ने उन्हें सूचित किया कि यह एक गलती थी, क्योंकि दो बच्चों की सर्जरी एक ही तारीख को निर्धारित की गई थी।
इस घटना के बाद स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने चिकित्सा शिक्षा निदेशक से एक रिपोर्ट प्राप्त करने के बाद डॉक्टर बिजोन जॉनसन को निलंबित कर दिया। साथ ही मंत्री ने अस्पतालों को सर्जरी और अन्य चिकित्सा प्रक्रिया प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने के सख्त निर्देश जारी किए हैं।












Click it and Unblock the Notifications