लाइव वीडियो में बिकिनी पहन पूल में खुद को करंट लगा लेती एडल्ट स्टार! ऐसे बची जान, बोली-सब यूक्रेन के लिए किया
लाइव वीडियो में बिकिनी पहन हॉट टब में खुद को करंट लगा लेती एडल्ट स्टार! ऐसे बची जान
कीव, 08 मार्च: रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है। इसकी वजह से यूरोपीय देशों में तनाव की स्तिथि है। यूरोपीय देशों समेत दुनियाभर के लोग रूस की यूक्रेन पर हमला करने को लेकर आलोचना कर रहे हैं। हर कोई अपनी ओर से यूक्रेन की मदद कर रहा है। यूक्रेन अपनी क्षति और सेना के लिए क्राउडफंडिंग के जरिए भी पैसा इकट्ठा कर रहा है। ऐसे में हाल ही में एडल्ट साइट ओन्लीफैंस की एडल्ट स्टार ने स्वीकार किया कि वह यूक्रेन की मदद के लिए एक लाइव वीडियो बना रही थी लेकिन एक गलती की वजह से उनकी जान जा सकती थी। इस एडल्ट स्टार का दावा है कि वह अपने लाइव वीडियो से मिलने वाला सारा पैसा यूक्रेन की मदद के लिए देना चाहती थीं।

यूक्रेन की मदद के लिए पैडलिंग पूल में बिकिनी पहन उतरी मॉडल
लिथुआनिया की रहने वाली ओन्लीफैंस स्टार एली मून ने स्वीकार किया कि हॉट टब लाइव स्ट्रीम वीडियो के लिए अपने पैडलिंग पूल को गर्म रखने की कोशिश में उसने लगभग खुद को मार डाला था। एली मून का प्लान था कि वह पैडलिंग पूल में गर्म पानी के बीच बिकिनी पहन अपने दर्शकों के लिए लाइव वीडियो बनाएगी, उस वीडियो को देख जितने भी पैसे मिलेंगे वो सब, वह यूकेन की मदद के लिए देंगी। एली मून ने ऐसा किया भी, वह बिकिनी पहन पैडलिंग पूल में उतरीं लेकिन पानी को गर्म करने का तरीका जो वह अपनाने वाली थीं, वो जानलेवा हो सकती थी।

हॉट टब में डांस करना चाहती थी मॉडल
असल में एली मून ने वीडियो बनाने के लिए पैडलिंग पूल लिया था। जिसमें उन्होंने पहले पानी भरा और फिर बिकिनी पहनकर उसमें डांस करने लगीं। थोड़ी देर बाद एली मून को ख्याल आया कि अगर टब का पानी गर्म हो जाए तो उनके दर्शकों को बढ़िया फील मिलेगा। लेकिन जैसे ही एली मून पानी को गर्म करने जा रही थीं, लाइट चली जाती है। इसके बाद मॉडल काफी साल पुराना Soviet डिवाइस लेकर आईं, जिसे आम तौर पर पुराने जमाने में पानी गर्म किया जाता था।

डिवाइस को पानी में डाल खूद भी उसमें जाने वाली थी मॉडल
एली मून का कहना है कि ये Soviet डिवाइस उनके के घर में पहले से मौजूद था क्योंकि उनकी दादी इस उपकरण से पानी गर्म किया करती थीं। महिला ने सोचा कि इसी डिवाइस का इस्तेमाल कर वह पानी गर्म करेगी। महिला ने पहले पूल में Soviet डिवाइस को डाला और फिर उसमें जाने वाली थी। लेकिन इसी बीच मॉडल के दोस्त ने उसकी जान बचा ली और उस डिवाइस को पानी से निकालकर बाहर कर दिया।

मॉडल बोलीं- मेरे दोस्त ने वास्तव में मेरी जान बचाई
असल में मॉडल को इस बात की जानकारी नहीं थी कि उस डिवाइस को पानी में डालने से उसमें करंट लग सकता है। अगर महिला उस डिवाइस को पानी में डालकर उसमें बैठ जाती तो उसको करंट लग सकता था और उसकी मौत भी हो सकती थी। ये सारी घटना एडल्ट साइट ओन्लीफैंस पर लाइव वीडियो के दौरान हुई। महिला ने कहा, "मेरे दोस्त ने वास्तव में मेरी जान बचाई। नहीं तो मैं आज इसी करंट से मर जाती। यह वह डिवाइस है जो वे सोवियत दिनों में इस्तेमाल करते थे और मुझे अभी भी याद है क्योंकि मेरी दादी ने इसी से पानी गर्म किया करती थी। लेकिन इसको कैसे इस्तेमाल करते हैं, इसकी जानकारी मुझे नहीं थी''

मॉडल बोली- मैं पानी को छूती तो मर जाती
एली मून ने कहा, ''ये डिवाइस एक ट्यूब जैसी छड़ी है, यह विद्युत रूप से संचालित है और वे इसे गर्म करने के लिए पानी में डाला जाता है। लेकिन अगर मैं इसे पानी में डालकर जाती तो मैं मर भी सकती थी। जब आप इसे गर्म कर रहे हों तो आपको उस पानी को छूना नहीं चाहिए।"

मॉडल का दावा- 1.71 लाख यूक्रेन की मदद के लिए जुटाए
कंटेंट क्रिएटर एली मून ने दावा किया है कि ओन्लीफैंस पर इस चार घंटे के लाइव वीडियो से उन्होंने £1,700 (1,71,670 रुपये) रकम जुटाए हैं। कंटेंट क्रिएटर एली मून ने कहा कि हालांकि उनका वीडियो और भी लंबा हो सकता था लेकिन पैडलिंग पूल को गर्म करने के लिए वो जिस डिवाइस का उपयोग कर रही थी, उससे उन्हें करंट लग जाता इसलिए उन्होंने अपने वीडियो को बीच में रोक दिया था।
मॉडल ने कहा कि वो सारा पैसा यूक्रेन की सेना और आपातकालीन चिकित्सा देखभाल, भोजन, आश्रय, कपड़े, कानूनी सहायता,मानसिक स्वास्थ्य सहायता के लिए SelectLove अभियान को दान किया जाएगा।

मॉडल बोलीं- 21 हजार लाइक्स थे मेरे वीडियो पर
मॉडल का कहना है कि वो और भी अधिक पैसे जुटा सकती थी क्योंकि उसके वीडियो पर लोगों को अच्छा इंगेजमेंट था। मॉडल ने दावा किया कि ओन्लीफैंस पर उसके लाइव वीडियो को 21,000 लाइक्स मिल चुके थे।












Click it and Unblock the Notifications