OMG! मरी हुई मां की आवाज निकाल लगाया पिता को चूना, 14 महीने में पार किए 60 लाख

OMG! एक बेटे ने अपने ही पिता को ठग लिया। अपनी मरी ही मां की आवाज निकाल बैंक को विश्वास दिलाया। फिर 14 महीने में धीरे-धीरे करके कुल 60 लाख से ज्यादा की रकम अपने खाते में ट्रांसफर करा ली।

इंग्लैंड के नॉर्थहैम्पटनशायर में एक 42 साल के युवक ने अपने पिता को लाखों का चूना लगा दिया। पिता के साथ जालसाजी के लिए उसने अपनी मरी हुई मां की आवाज की नकल उतारी। जिसका सहारा लेकर युवक ने 14 महीने में पिता के खाते से 60 लाख रुपए से ज्यादा की रकम पार की। मामले में आरोपी युवक को कोर्ट ने जेल की सजा सुनाई है।

'द मेट्रो' की रिपोर्ट के मुताबिक, डेनियल कथबर्ट(42) ने 2017 से 2018 तक 14 महीने की अवधि में अपने पिता के खाते से 56,000 पाउंड (60,35,341 रुपये) अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। डैनियल ने मां की आवाज की नकल उतारते हुए लॉयड्स बैंक के कॉल हैंडलर को यह विश्वास दिला दिया कि यह श्रीमती कथबर्ट हैं। उसके बाद रुपए ट्रांसफर कराए। जबकि डेनियल की मां की मौत महीनों पहले हो चुकी थी।

Fraud with father

...तो ऐसे खुला बेटे का राज

कथबर्ट पहले स्टैनियन, नॉर्थहैम्पटनशायर के निवासी थे। इसने अपने पिता के नाम पर लोन लिया था, जिसके कारण भारी कर्ज के कारण उन्हें अपना घर खोना पड़ा। वहीं, कथबर्ट ने 2017 में अपने खाते में संदिग्ध ट्रांसजेक्शन देखे और अपने बेटे से पूछताछ की। लेकिन, बेटे ने विश्वास दिलाया गया कि उसने कुछ भी गलत नहीं किया है। सच्चाई पर से पर्दा तब उठा, जब एक बिल्डिंग सोसायटी ने उन्हें 2018 में सूचित किया कि बकाया राशि के कारण उन्हें अपना घर खोना पड़ेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+