सांप की मोहब्बत में दीवानी हुई लड़की ने उसके साथ रचा ली शादी

जहरीले सांप के प्यार में दीवानी हुई लड़की ने उसके साथ रचा ली शादी। शामिल हुआ पूरा गांव।

भुवनेश्वर। प्यार में इंसान अंधा हो जाता है, ये कहावत आपने कई बार सुनी होगी और देखी भी होगी। प्यार में न तो उम्र देखी जाती है ना धर्म और ना जाति। प्यार में लोग दीवाने हो जाते हैं। ऐसी ही दीवानगी ओडिशा की 30 साल की बिमबाला दास ने दिखाई और सांप के प्यार में पड़कर उसके साथ सात फेरे ले लिए।

snake

इस बात पर यकीन करना थोड़ा मुश्किल है, लेकिन हकीकत में उन्होंने ऐसा कर लिया। बिमबाला को अपने घर के पास बने बिल में रह रहे सांप से इस कदर प्यार हुआ कि उसने उसके साथ शादी कर ली। सबसे अचंभे की बात तो ये है कि सांप और इंसान की इस शादी में पूरा गांव शामिल हुआ। लड़की को रोकने के बजाए गांववालों ने उसका साथ दिया।

उड़ीसा के खुर्दा जिले में 14 किमी की अताला गांव में हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार सांप और लड़की की शादी कराई गई। मंत्रोच्चारपण और पूरे विधि विधान के साथ लड़की ने सांप के साथ शादी रचाई और उसे अपना पति मान लिया। सांप शादी में शामिल नहीं हो सका तो उसकी जगह तांबे का सांप बनकर फेरे करवाए गए।

इस अनोखी शादी को लेकर बिमबाला का कहना है कि घर के पास बने बिल में रहने वाले सांप से उसे प्यार हो गया। वो जब भी उसे दूध पिलाने जाती, सांप बिल से बाहर आकर दूध पी लेता। उसने कहा कि सांप भी उसे पसंद करता है इसलिए उसने कभी भी उसे डंसने की कोशिश नहीं की। इस शादी में गांव के 2000 से ज्यादा लोग शामिल हुई। जब लड़की ने सांप से शादी करने की बात कही तो गांववाले खुश हो गए। उनका मानना है कि इस शादी के बाद गांव की किस्मत बदल जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+