गर्लफ्रेंड समझकर युवक ने कर ली कोबरा से शादी, रहता है पत्नी-पत्नी की तरह
प्यार में अंधे युवक ने 10 फीट कोबरा से कर ली शादी। एक ही घर में एक साथ पति-पत्नी करते हैं दोनों।
नई दिल्ली। सुनने में भले ही आपको अजीब लगे, लेकिन घटना सच्ची है। थाईलैंड के इस शख्स ने 10 फीट लंबे कोबरा सांप से शादी कर ली। शख्स का दावा है कि सांप उसकी प्रेमिका है। दोनों पति-पत्नी की तरह एक साथ एक ही घर में रहते हैं। सगाई के 63 साल बाद कपल ने की शादी, 82 साल की दुल्हन तो 86 साल का दुल्हा

थाईलैंड के इस युवक की अनोखी कहानी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। कोबरा से शादी करने वाले इस शख्स को लगता है कि उसकी मरी हुई गर्लफ्रेंड ने कोबरा के रूप में जन्म लिया है और उसकी जिदंगी में वापस आई है। दोनों पूरा दिन साथ बिताते हैं। दोनों साथ खाना खाते है, साथ टीवी देखते हैं और साथ में रोमांटिक पिकनिक पर जाते हैं। दोनों बाकी कपल की तरह ही जिम भी जाते हैं।
गर्भवती महिला का दावा, गर्भ में पल रहा है भगवान का बच्चा
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक लड़का बुद्ध धर्म को मानने वाला है। 5 साल पहले एक सड़क हादसे में लड़के ने अपनी प्रेमिका को खो दिया। जिसके बाद अचानक उसकी जिंदगी में एक कोबरा आ गया। वो मानने लगा कि उसकी प्रेमिका मरने के बाद सांप का रुप धारण करने उसके जीवन में वापस आई है। उसने सांप से शादी कर ली और शादी करने के बाद उसे अपनी पत्नी बना लिया है।
थाईलैंड के कंचनाबुरी के वॉरान सारासलीन नाम के शख्स ने सांप के साथ उस युवक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि लड़का सांप के साथ बड़े आराम से अपना पूरा दिन बिता रहा है। जहां लोग कोबरा को देखकर डर जाते हैं, वहीं वो उसके साथ अपनी जिंदगी बिता रहा है।












Click it and Unblock the Notifications