OMG! 50वीं सालगिरह पर अमेरिकी किसान ने 80 एकड़ में दिया अनोखा तोहफा, देखकर पत्नी रह गई दंग
अमेरिका में एक पति ने अपनी पत्नी को शादी की 50वीं सालगिरह पर अनोखा तोहफा दिया। 80 एकड़ में लगे लगभग 12 लाख सूरजमुखी के फूल देखकर पत्नी दंग रह गई। पति ने दो महीने की मशक्कत के बाद उसे पत्नी के चेहरे पर प्यार भरी मुस्कुराह
दुनिया भर में फूल प्यार का इजहार करने का सबसे सरल तरीकों में से एक है। अमेरिका के केन्सास में भी एक किसान ली विल्सन ने अपनी पत्नी को शादी की 50वीं सालगिरह पर 80 एकड़ में लगे लगभग 12 लाख सूरजमुखी के फूल उपहार में दिए।
पति विल्सन ने अपनी पत्नी रेनी की पसंद का पूरा ख्याल रखा और दो महीने की कड़ी मेहनत से पौधों को सींचा। फूल खिलते ही पत्नी को देखने के बुलाया और उपहार के रूप में दिया। आइए मिलते हैं ली विल्सन से...

विल्सन बताते हैं कि पत्नी रेनी और मैं 16 साल की उम्र से साथ में हैं। हम दोनों ने हाई स्कूल में डेटिंग शुरू की और तब से एक साथ हैं। हमारी 10 अगस्त को शादी की 50वीं सालगिरह है। ऐसे में पत्नी को स्पेशल फील कराने के लिए उसके पसंदीदा फूलों के पौधों को मई में बेटी संग मिलकर लगाया। इस दौरान पत्नी को भनक तक नहीं लगने दी।
विल्सन ने बताया कि एक बार जब पौधे पूरी तरह खिल गए, तो उन्होंने पत्नी रेनी को उसके पसंदीदा सूरजमुखी से भरे चमकीले पीले फूलों को देखने के लिए बुलाया। विल्सन के सूरजमुखी के खेत अब पूरे केन्सास के लोगों को आकर्षित कर रहे हैं।
पति का सरप्राइज देख पत्नी रेनी दंग
अपनी सालगिरह के सरप्राइज के बारे में बात करते हुए रेनी ने कहा कि पति ने मुझे बहुत स्पेशल फील कराया है। यह सूरजमुखी के खेत से बेहतर सालगिरह का उपहार नहीं हो सकता था।












Click it and Unblock the Notifications