फंक्शन में अपने हाथों से पति को खाना खिलाती दिखीं बूढ़ी अम्मा, वीडियो ने जीता लोगों का दिल
सोशल मीडिया पर बुजुर्ग कपल का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। क्लिप में बुजुर्ग महिला प्यार से अपने पति को खाना खिलाती दिख रही हैं।

इंटरनेट कई तरह के वीडियोज और तस्वीरों से भरा हुआ है। कभी आपका दिन या फिर मूड खराब हो तो यहां ऐसे कंटेंट की कोई कमी नहीं, जो चुटकियों में मूड ठीक कर दे। कहते हैं कि जीवनसाथी का साथ बुढ़ापे तक का होता है। शादी के बंधन को जन्मों-जन्मों का साथ सिर्फ यूं ही नहीं कहा जाता। एक वायरल हो रहा वीडियो इस बात की साफ गवाही दे रहा है। वीडियो में एक बुजुर्ग महिला और पुरुष नजर आ रहे हैं। इसे देखने के बाद आप भी एक बार को भावुक हो जाएंगे।

फंक्शन में दिखा बुजुर्ग कपल
एक इंस्टाग्राम यूजर ने इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बूढ़ा कपल किसी पब्लिक फंक्शन में है। महिला को अपने पति के बगल में बैठे देखा जा सकता है। देखते ही देखते वो अपने हाथों से पति को खाना खिलाने लगती है। वीडियो वाकई में काफी भावुक कर देने वाला है।
वायरल हुआ वीडियो
यूजर ने वीडियो के कैप्शन में लिखा कि कुछ लोगों के तरीके से जीना। इमोशनल कर देने वाले इस शानदार क्लिप ने न जाने कितने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। कई यूजर्स ने इसे देखने के बाद कमेंट भी किया। एक यूजर ने अपना रिएक्शन देते हुए लिखा कि जिसके लिए हम तरसते हैं, अंत तक वही रिश्ता। एक ने कहा कि मुझे लगता है कि जिन्हें प्यार नहीं मिला, वो उन लोगों से लकी हैं, जिन्होंने किसी को खोया है।

इमोशनल हुए लोग
एक ने कहा कि किसी को खोना धीरे-धीरे जहर पीने जैसा है। जब हमें पता चलता है कि हमारा करीबी हमारे साथ नहीं रहेगा, तो इससे बड़ा दुख कुछ हो ही नहीं सकता। कई लोगों ने यूजर को इतना प्यारा वीडियो कैप्चर करने और इसे पोस्ट करने के लिए शुक्रिया भी कहा। एक ने कहा कि धन्यवाद इस वीडियो को पोस्ट करने के लिए। मुझे अपने दादा की याद आ गई।

नहीं थम रहे लोगों के आंसू
कई लोगों ने वीडियो पर हार्ट इमोजी भी बनाया। पोस्ट को लाखों लोगों ने देखा है और कई लोगों ने इसे खूब पसंद भी किया है। इस तरह का प्यार आज कल के समय में बेहद कम ही देखने को मिलता है। लेकिन जब मिले, तो अपने साथ लोगों को भी भावुक कर देता है। इस शानदार वीडियो को लोगों ने बेहद पसंद किया है। जो भी वीडियो को देख रहा है, अपने आंसू नहीं रोक पा रहा।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications