Puri Ratna Bhandar: खतरनाक सांप करते हैं पुरी के खजाने की पहरेदारी! सपेरे क्यों ढूंढ रहा मंदिर प्रशासन?
Jagannath Ratna Bhandar: पुराने मंदिरों से जुड़ी कई अनोखी कहानियां आपने सुनी ही होंगी। किस्से सुने होंगे और फिल्में भी खूब देखी होंगी। एक ऐसा ही मामला ओडिशा से उस वक्त सामने आया, जब मंदिर प्रशासन ने विश्व प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार को खोलने की ठानी। पूरे 46 सालों के बाद ये भंडार खुलने जा रहा है।
ये सब सुनने में जितना आसान लग रहा है, उतना है नहीं। दरअसल, इस रत्न भंडार की सुरक्षा कोई और नहीं बल्कि स्वयं नागराज करते हैं। ऐसे में मंदिर प्रशासन के सामने जहरीले सांपों का खतरा भी है। ऐसे में प्रशासन ने कुशल सपेरों की तलाश शुरू कर दी है।

इन सपेरों को यहां रत्न भंडार के पास तैनात किया जाएगा। और अगर रत्न भंडार को खोलने जा रहे लोगों को अगर कोई सांप डस लेता है तो ऐसी स्थिति से तुरंत निपटा जाएगा। इन सपेरों के पास प्रॉपर मेडकल किट होगी। ताकि सर्पदंश से लोगों का तुरंत इलाज कराया जा सके।
प्रशासन के सामने इन जहरीले सापों का डर साफ नजर आ रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो प्रशासन ने रत्न भंडार को खोलने के लिए एसओपी का एक ड्राफ्ट भी सरकार के पास भेजा है। इसमें भंडार खुलने के दौरान वहां पर सपेरों और डॉक्टरों की तैनाती की मांग की गई है।
ऐसा माना जाता है कि इस रत्न भंडार की सुरक्षा कोई आम सांप नहीं बल्कि जहरीले किंग कोबरा करते हैं। सरकार को ड्राफ्ट भेजने वाली 16 सदस्यीय समिति के सदस्य ने कहा कि हम ये जानने के लिए काफी उत्सुक हैं कि रत्न भंडार में कितनी तरह की प्राचीन चीजे हैं। मगर सांपों की मौजदूगी को लेकर हम काफी डरे हुए भी हैं।
मंदिर समिति के ही एक सदस्य ने जानकारी देते हुए कहा कि जब मंदिर के सौंदर्यीकरण का काम चल रहा था तो तब भी यहां बहुत सारे सांप मिले थे। ऐसे में मंदिर के रत्न भंडारों के आस-पास इन जहरीले सांपों के मिलने के पूरे चांस हैं। ऐसे में प्रशासन से लेकर आम लोग भी इसे लेकर काफी डरे हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications