दाने-दाने को तरसता था इस किसान का परिवार, आज यूट्यूबर बनकर कमा रहा है लाखों रुपये

आदिवासी समाज से ताल्लुक रखने वाले इसक मुंडा ओडिशा के संबलपुर जिले के बाबूपाली गांव के रहने वाले हैं। यूट्यूब सेंसेशन बनने से पहले इसक मेहनत मजदूरी करके किसी तरह अपने परिवार का गुजर बसर करते थे।

Isak Munda: सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जिसने कई लोगों को एक नई जिंदगी देने में मदद की है। बात अगर ओडिशा के इसक मुंडा की करें, तो खराब आर्थिक स्थिति के चलते उन्होंने सारी उम्मीदें छोड़ दी थीं। लेकिन फिर सोशल मीडिया उनकी जिंदगी में एक ऐसा मोड़ लेकर आया, जिससे उनकी पूरी लाइफ ही चेंज हो गई। लॉकडाउन के बाद इंटरनेट सेंसेशन बने इसक मुंडा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। मजदूर से इंटरनेट सेंसेशन बने इसक मुंडा को भी नहीं पता था कि इंटरनेट उनकी लाइफ को ऐसे बदल कर रख देगा।

किसी तरह करते थे परिवार का गुजारा

किसी तरह करते थे परिवार का गुजारा

इसक मुंडा की कहानी बताती है कि कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती। कुछ भी हो, लेकिन इंसान को कोशिश करना कभी भी छोड़ना नहीं चाहिए। लगातार कोशिश करते रहने से मंजिल कभी भी हाथ लग सकती है। आदिवासी समाज से ताल्लुक रखने वाले इसक मुंडा ओडिशा के संबलपुर जिले के बाबूपाली गांव के रहने वाले हैं। यूट्यूब सेंसेशन बनने से पहले इसक मेहनत मजदूरी करके किसी तरह अपने परिवार का गुजर बसर करते थे।

यूट्यूब ने बदली जिंदगी

इसके बाद कोरोना आया, और लॉकडाउन के दौरान उनका काम धंधा सब छूट गया। इसक की आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो गया। इन दिनों उन्होंने दोस्त के यूट्यूब पर एक वीडियो देखा, जिसके बाद उन्होंने अपना एक यूट्यूब चैनल खोल लिया और खुद खाना बनाते हुए वीडियो पोस्ट करने लगे। बस फिर इसके बाद इसक की जिंदगी पूरी तरह से बदल गई।

लॉकडाउन में आया आइडिया

लॉकडाउन में आया आइडिया

इंडिया टाइम्स की खबर के मुताबिक, दिहाड़ी मजदूरी करने वाले मुंडा ने साल 2020 में लॉकडाउन के दौरान अपने दोस्त के फोन पर यूट्यूब वीडियोज देखे। इन सभी वीडियोज से प्रभावित होकर उन्होंने दोस्त से 3 हजार रुपये का कर्ज लेकर छोटा सा फोन खरीद लिया। इसके बाद उन्होंने अपना यूट्यूब चैनल खोला और अपने फोन की मदद से वीडियोज बनाकर अपने चैनल पर भी डालने लगे।

पारंपरिक तरीके से पकाते हैं खाना

पारंपरिक तरीके से पकाते हैं खाना

अपने चैनल पर मुंडा ने कोई अनोखा कंटेंट नहीं, बल्कि फिश करी, चिकन, जंगली मशरूम, लाल चीटियां और घोंघे जैसे खाने के वीडियोज को पोस्ट किया है। इन वीडियोज में मुंडा कुछ नहीं, बल्कि पारंपरिक तरीके से खाना पकाते व खाते हैं।

पहले 37 हजार फिर कमाए 5 लाख रुपये

पहले 37 हजार फिर कमाए 5 लाख रुपये

पहले वीडियो डालने के बाद मुंडा के अकाउंट में 37 हजार रुपये आए। इसके बाद उनके अकाउंट में 5 लाख रुपये मिले और अब भी ये सिलसिला जारी है। उन्होंने OdishaTV.in को बताया कि अगस्त 2020 में, यूट्यूब से 5 लाख रुपये कमाए। इस रकम से उन्होंने अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को सुधारने में मदद मिली।

लोगों की मदद करना चाहते हैं मुंडा

लोगों की मदद करना चाहते हैं मुंडा

परिवार को बदहाली से बाहर निकालकर मुंडा ने सोशल मीडिया पर दिल जीतने वाली बात की। उनका कहना है कि अपनी क्षमता के अनुसार वे जरूरतमंदों की भी मदद करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+