संभोग के बाद और अंडे देने से पहले खुद के अंग खा लेती हैं मादा ऑक्टोपस, अब पता चली इसकी वजह

नई दिल्ली: समुद्र में ऑक्टोपस की करीब 300 प्रजातियां पाई जाती हैं। इन सभी की जानकारी वैज्ञानिकों के पास है, लेकिन इनके प्रजनन का मामला सबसे ज्यादा पेचिदा है। कुछ मादा ऑक्टोपस प्रजनन के पहले बहुत ज्यादा अजीब व्यवहार करती हैं, जिस वजह से लोगों को आशंका रहती है कि वो एलियन हो सकते हैं। अब उस अजीब व्यवहार की गुत्थी कुछ हद तक वैज्ञानिकों ने सुलझा ली है।

रासायनिक परिवर्तन की वजह से ऐसा

रासायनिक परिवर्तन की वजह से ऐसा

दरअसल ऑक्टोपस जब संभोग करते हैं, तो उसके बाद मादा खुद को ही नुकसान पहुंचाना शुरू कर देती है। इसके अलावा वो अंडे देने से पहले भी खुद को यातनाएं देती हैं। कई बार तो मादा ऑक्टोपस खुद के ही अंगों को ही खाने लगती है। करंट बायोलॉजी जर्नल में प्रकाशित नए स्टडी के मुताबिक संभोग देने के बाद और अंडे देने से पहले मादा ऑक्टोपस के शरीर में कुछ रासायनिक परिवर्तन होते हैं, जिस वजह से वो खुद को नुकसान पहुंचाती हैं।

ये ग्रंथियां भी जिम्मेदार

ये ग्रंथियां भी जिम्मेदार

इससे पहले 1977 में एक स्टडी में ये बताया गया था कि ऑक्टोपस की आंखों के पास ग्रंथियों का एक समूह इस अजीबोगरीब घटनाओं के लिए जिम्मेदार होता है। उस वक्त ये भी पता चला था कि ग्रंथियों से स्टेरॉयड हार्मोन का उत्पादन होता है, जो ऑक्टोपस को अंडे देने पर खुद को यातना देने के लिए प्रेरित करता है। कुल मिलाकर एक ही समय में ऑक्टोपस में तीन रासायनिक बदलाव होते हैं, जब वो अंडे देती हैं।

हार्मोन काफी बढ़ जाता है

हार्मोन काफी बढ़ जाता है

वैज्ञानिकों ने गर्भावस्था और प्रोजेस्टेरोन हार्मोन के स्तर में वृद्धि का उल्लेख किया है। इसके अलावा 7-डीहाइड्रोकोलेस्ट्रोल का स्तर भी उनमें बढ़ जाता है। इन सब वजहों से वो अजीबगरीब हरकतें करती हैं। हालांकि, एक ऑक्टोपस के शरीर में इतना भारी परिवर्तन क्यों होता है, इसका सटीक कारण वैज्ञानिकों नहीं पता लगा पाए हैं।

बच्चों की सुरक्षा का तरीका

बच्चों की सुरक्षा का तरीका

वाशिंगटन विश्वविद्यालय के सहायक प्रोफेसर जेड यान वांग के मुताबिक ये प्रक्रिया ऑक्टोपस के लिए अपने बच्चों की रक्षा करने का एक तरीका हो सकती है। वो अपनी हाथों को भी खा जाती हैं, ताकि उससे उनके बच्चों को कोई नुकसान ना पहुंचे। हालांकि अभी इस पर और ज्यादा रिसर्च की जरूरत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+