सौरमंडल के सबसे गर्म ग्रह पर कॉलोनी बनाने का प्लान, आखिर कैसे एसिड की बारिश में रहेंगे इंसान?
टाइटन पनडुब्बी हादसे को लोग अभी भूले भी नहीं थे कि अब उसको बनाने वाली कंपनी ओशनगेट (OceanGate) का एक और प्रोजेक्ट चर्चा में है। ये प्रोजेक्ट पानी की गहराइयों में नहीं बल्कि अंतरिक्ष में होगा। हालांकि बहुत से लोग उस पर सवाल उठा रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ओशनगेट के को-फाउंडर गुइलेर्मो सोहनेलिन की नजर अब अंतरिक्ष पर है। वो शुक्र ग्रह के लिए एक प्रोजेक्ट चला रहा, जिसके 2050 में पूरा होने की उम्मीद है। इसके तहत शुक्र पर विशेष कॉलोनियां बनाई जाएंगी।

इन कॉलोनियों में 1000 इंसानों को बसाए जाने की योजना है। वैसे सुनने में ये प्रोजेक्ट काफी कठिन लग रहा, लेकिन इस पर तेजी से काम चल रहा है। हालांकि टाइटेन हादसे के बाद लोगों का विश्वास ओशनगेट पर कम हुआ है।
सोहनेलिन ने कहा कि टाइटन हादसे को भूल जाओ। हमारा मकसद इंसानों को शुक्र पर बसाना है। इसके लिए ह्यूमन्स2वीनस (शुक्र पर इंसान) प्रोजेक्ट पर लंबे वक्त पर काम चल रहा है। हालांकि उन्होंने ये नहीं बताया कि ये प्रोजेक्ट शुक्र के कठिन हालात में कैसे सफल होगा।
कितना है शुक्र का तापमान?
वैसे तो बुध ग्रह सूर्य के सबसे पास है, लेकिन वो हमारे सौरमंडल का सबसे गर्म ग्रह नहीं है। वैज्ञानिकों के मुताबिक उसका वायुमंडल पूरी तरह से नष्ट हो चुका है। वहीं शुक्र पर कॉर्बनडाइऑक्साइड ज्यादा है, ऐसे में वो सौरमंडल का सबसे ज्यादा गर्म ग्रह बन गया। वहां का तापमान 462 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहता है।
इसके अलावा शुक्र ग्रह बहुत ज्यादा कठोर है, ऐसे में सवाल ये उठता है कि ओशनगेट वहां पर कैसे कॉलोनियां बनाएगी।
ये है जुगाड़
एक रिसर्च के मुताबिक शुक्र के तल से 30 किमी ऊपर एक ऐसा क्षेत्र है, जो कम गर्म है। वहां का दबाव भी कम है। ऐसे में इंसान वहां पर रह सकते हैं। हालांकि शुक्र पर हमेशा सल्फ्यूरिक एसिड की बारिश होती है, ऐसे में ये प्रोजेक्ट काफी चुनौतियों से भरा है।












Click it and Unblock the Notifications