तीसरा विश्व युद्ध,आसमान की आग...,बेहद ही डरावनी हैं Nostradamus की 2023 को लेकर भविष्यवाणी

Nostradamus top predictions 2023, फ्रांस के रहस्यमयी भविष्‍यवक्‍ता नॉस्‍त्रेदमस की भविष्‍यवाणियां हर साल नए बर्ष की शुरूआत से पहले वायरल होने लगती हैं। जहां 2022 अपने अंतिम पड़ाव की और हैं। इससे पहले 2023 के लिए नॉस्‍त्रेदमस द्वारा की गई कई भविष्‍यवाणियां वायरल हो रही हैं। बता दें कि, भविष्‍यवक्‍ता नास्त्रेदमस ने एडॉल्फ हिटलर के उदय, द्वितीय विश्व युद्ध, 11 सितंबर के आतंकवादी हमले, जॉन एफ कैनेडी की हत्या और फ्रांसीसी क्रांति जैसी ऐतिहासिक घटनाओं की सटीक भविष्यवाणी की थी।

तीसरा विश्व युद्ध

तीसरा विश्व युद्ध

साल 1566 में मौत से पहले नॉस्‍त्रेदमस ने 6338 भविष्यवाणियों को लिखा था। जिसमें उन्होंने हर साल होने वाली बड़ी घटनाओं का जिक्र किया था। नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी के अनुसार वर्ष 2023 में तीसरा विश्व युद्ध होगा। नास्त्रेदमस ने लिखा कि, सात महीने महान युद्ध, बुरे कामों से मरे लोग। इसे लेकर लोगों का मानना है कि, रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा ये युद्ध तीसरे विश्वयुद्ध में बदल जाएगा। वहीं, कई लोग इसे चीन और ताइवान के बीच संघर्ष से जोड़ कर देखते हैं।

Recommended Video

    Nostradamus Predictions 2023:नास्त्रेदमस ने की ये रहस्यमयी भविष्यवाणियां | वनइंडिया हिंदी *News
    पोप फ्रांसिस आखिरी सच्चे पोप

    पोप फ्रांसिस आखिरी सच्चे पोप

    नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी के अनुसार पोप फ्रांसिस आखिरी सच्चे पोप होंगे। उनकी जगह जो भी लेगा वह एक स्कैंडल को जन्म देगा। अगर उनकी यह भविष्यवाणी सच साबित होती है तो पोप फ्रांसिस की जगह कोई और आएगा और ये आखिरी पोप होंगे। नया पोप दूसरे देश में बैठेगा।

    आकाशीय आग

    आकाशीय आग

    नास्त्रेदमस ने लिखा- शाही भवन पर आकाशीय आग। कई लोग इसकी व्याख्या नई सभ्यता के उदय से करते हैं। वहीं कई लोग इसे दुनिया खत्म होने तो वहीं कई लोग इसकी व्याख्या दुनिया के नए कानून से करते हैं। लोगों का मानना है कि, आसमान से गिरे उल्का पिंड पृथ्वी पर मौजूद पूरी सभ्यता को खत्म कर देंगे।

    मंगल ग्रह पर मानव

    मंगल ग्रह पर मानव

    मंगल ग्रह को लेकर नास्त्रेदमस ने भविष्यवाणी की है। नास्त्रेदमस ने लिखा कि, मंगल पर रोशनी गिर रही है। विश्लेषकों का मानना है कि नास्त्रेदमस ने इंसान के मंगल ग्रह पर कदम रखने से जुड़ी भविष्यवाणी की है। लोगों का मानना है कि इंसानों को मंगल पर पहुंचाने से जुड़े मिशन में एक बड़ी कामयाबी इस साल मिल सकती है। बता दें कि, एलन मस्क मंगल पर इंसानों की कॉलोनी बसाने की बात कह चुके हैं। वह 2029 तक मंगल पर इंसानों को भेजना चाहते हैं। जिसकी शुरुआत शायद इस साल से करें।

    नई विश्व व्यवस्था

    नई विश्व व्यवस्था

    नास्त्रेदमस ने अपनी भविष्यवाणी में लिखा है कि, दो महान शक्तियों का नया गठबंधन होगा। यह गठबंधन एक मजबूत आदमी और एक कमजोर पुरुष या महिला नेता के बीच होगा। हालांकि गठबंधन के अच्छे प्रभाव लंबे समय तक नहीं रहेंगे। 'एक देश में जनक्रांति से नया नेता सत्ता संभालेगा। इसके बाद आएगा एक ऐसा साल जब दो मुखिया चुने जाएंगे। इनमें से पहला सत्ता छोड़ देगा वह कलंक से बचने को ऐसा करेगा। परंतु दूसरे के सामने और कोई चारा नहीं होगा।

    ग्लोबल वार्मिंग

    ग्लोबल वार्मिंग

    नास्त्रेदमस ने भविष्यवाणी की थी कि 2023 में तापमान में और वृद्धि हो सकती है और समुद्र का स्तर बढ़ सकता है। उन्होंने लिखा, सूरज की तरह सिर चमकते समुद्र को खोजेगा। काला सागर की जीवित मछलियां उबल जाएंगी। जब रोड्स और जेनोआ आधे भूखे होंगे, तो उन्हें काटने के लिए स्थानीय लोग मेहनत करेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+