नॉन वेज गोलगप्पों के बाद चर्चा में पानी पूरी के पकोड़े, 5 लाख लोगों ने देखा VIDEO

Panipuri Pakode: पानीपूरी और गोल गप्पा अकसर फूड व्लॉगर्स के वीडियोज में होते ही हैं। हालांकि इनमें से कुछ प्रयोग काफी मजेदार और आकर्षक लग सकते हैं लेकिन कई बार आलोचनाओं का भी इन्हें सामना करना पड़ सकता है। अबी कुछ दिन पहले चिकन और झींगा से भरी 'पानी पुरी' वाले एक वीडियो ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था। अब एक और अजीबोगरीब वीडियो सामने आया है, जिसने खाने के शौकीनों को अपना सिर खुजलाने पर मजबूर कर दिया है।

चर्चा में ये अजीबोगरीब डिश
@foodie_tshr के वीडियो में एक शख्स को पूरी में सब्जी की स्टफिंग भरते हुए देखा जा सकता है। एक बार जब इन पूरियों का एक बैच तैयार हो जाता है, तो उन्हें बेसन के घोल में डुबोया जाता है और सुनहरा भूरा होने तक डीप फ्राई किया जाता है। हम देखते हैं कि एक ग्राहक धीरे से तले हुए नाश्ते को तोड़ रहा है और फिर उसके अंदर की परतों को कैमरे के सामने दिखा रहा है। कैप्शन के मुताबिक, यह स्वादिष्ट व्यंजन कोलकाता में मिलता है।

non veg pani puri

लोगों ने दिए फनी रिएक्शन
वीडियो को इंस्टाग्राम पर अब तक 508K व्यूज मिल चुके हैं। कमेंट सेक्शन नेगेटिव रिएक्शन्स से भरा हुआ था। एक यूजर ने कहा कि मुझे पता है ये बेहद अजीब है लेकिन इसका स्वाद उतना भी खराब नहीं हैं। दूसरे ने कहा कि इसका स्वाद वास्तव में बढ़िया हो सकता है।

लोगों ने स्नैक को बताया डरावना
हालांकि अधिकांश लोग उनसे असहमत दिखे। एक यूजर ने स्नैक को 'बहुत डरावना' बताया। एक व्यक्ति ने लिखा, शुक्र है पानी डाल के फ्राई नहीं किया। वहीं तीसरे ने कहा कि क्या जरूरत है यार इसकी।

एक कमेंट में लिखा था कि कृपया अगली बार गोल गप्पे टिक्का मसाला बनाने की कोशिश करें।

यहां देखें वीडियो...

बताते चलें कि इससे पहले भी समय-समय पर फूड ब्लॉगर्स ने ऐसे-ऐसे वीडियोज शेयर किए हैं, जिनमें लोग खाने के साथ अजीबोगरीब एक्सपेरिमेंट्स करते नजर आते हैं। कई बार ये एक्सपेरिमेंट्स ऐसे होते हैं कि किसी का भी खाने पर से भरोसा उठ जाए। पानीपूरी पकोड़ा भी इसी तरह का एक अजीब एक्सपेरिमेंट है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+