'तुमसा कोई प्यारा...' गाने पर दूल्हा-दुल्हन ने किया ऐसा डांस कि हो गया वायरल, लोग बोले- Made For Each Other

'तुमसा कोई प्यारा...' गाने पर दूल्हा-दुल्हन ने किया ऐसा डांस कि हो गया वायरल, लोग बोले- Made for each other

नई दिल्ली, 11 जुलाई: सोशल मीडिया पर कब क्या ट्रेंड बन जाए, कब क्या वायरल हो जाए, ये कोई नहीं जानता है। रातों-रात लोग सोशल मीडिया पर स्टार बन जाते हैं। रानू मंडल से लेकर डांसिंग अंकल सुजीत श्रीवास्तव, ऐसे कई नाम हैं, जिनके वीडियो ने सोशल मीडिया पर उन्हें स्टार बना दिया। हाल ही में दिल्ली की एक महिला स्कूल टीचर का छात्रों के साथ डांस करते वीडियो, इंटरनेट पर जमकर वायरल हुआ। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों ट्विटर पर एक दूल्हा-दुल्हन का वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी शादी के दिन ही स्टेज पर अभिनेता गोविंदा और एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के गाने पर डांस कर रहे हैं।

दूल्हा-दुल्हन ने गोविंदा के गाने पर शादी में लगाए ठूमके

दूल्हा-दुल्हन ने गोविंदा के गाने पर शादी में लगाए ठूमके

शादी में एक दूल्हा-दुल्हन ने गोविंदा और करिश्मा कपूर का गाना ''तुमसा कोई प्यारा,कोई मासूम नहीं है...'' गाने पर डांस किया है, जिसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जयमाला के स्टेज रपर नवविवाहित जोड़े के गाने पर नाचते हुए एक वीडियो ने इंटरनेट पर लोगों को दिल जीत लिया है। शादी के आउटफिट में दूल्हा और दुल्हन को 1994 की फिल्म खुद्दार के इस बॉलीवुड नंबर पर परफॉर्म करते देख लोगों का दिन बन गया है।

स्टेप से स्टेप मिलाकर दूल्हा-दुल्हन ने किया डांस

स्टेप से स्टेप मिलाकर दूल्हा-दुल्हन ने किया डांस

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे दूल्हा और दुल्हन स्टेप से स्टेप मिलाकर डांस करते हैं। जयमाला के स्टेज पर कपल एक-दूसरे का हाथ पकड़ इस गाने पर डांस कर रहे हैं। सामने बैठ लोग गाने को देख काफी एन्जॉय कर रहे हैं। वीडियो में पीछे से तालियों की आवाज भी आ रही है।

IPS ने वीडियो शेयर कर कहा- Made for each other

IPS ने वीडियो शेयर कर कहा- Made for each other

वीडियो इतना वायरल हो रहा है कि इसको आईपीएस अधिकारी दीपांशु काबरा ने ट्विटर पर शेयर किया है। सिर्फ आईपीएस अधिकारी दीपांशु काबरा के ट्विटर हैंडल से वीडियो पर 6 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस नवविवाहित जोड़े की पहचान अजय और किरण के रूप में हुई है। दीपांशु काबरा ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ''ये जोड़ी सच में Made for each other है।

सोशल मीडिया पर लोगों ने कहा- रब ने बना दी जोड़ी

सोशल मीडिया पर लोगों ने कहा- रब ने बना दी जोड़ी

इस वीडियो को सोशल मीडिया यूजर द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में नवविवाहित जोड़े को अपने सुपर कूल डांस मूव्स दिखाते हुए देखा जा सकता है। दुल्हन का हैवी लहंगा पहनकर डांस करना लोगों को भार रहा है। इंटरनेट ने डांस वीडियो को देखकर कई लोगों ने लिखा है कि, '' रब ने बना दी जोड़ी...''। वहीं कई लोगों ने जोड़े के सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की तो कई डांस मूव्स की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

#ShaadiMubarak से ट्रेंड में आया वीडियो

#ShaadiMubarak से ट्रेंड में आया वीडियो

ये वीडियो हैशटैग #ShaadiMubarak के साथ ट्रेंड में आया। वीडियो को 15 हजार से ज्यादा लाइक्स और 2 हजार के आस-पास रिट्वीट किया गया है। एक यूजर ने डांस देखकर बोले, आई एम ए डिस्को डांसर। तो वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, ''ऐसे तो लोग शादी की डांस में बकवास करते हैं, लेकिन इनका डांस जबरदस्त है।'' एक यूजर ने लिखा, ''टिकटॉक वाले तो देखकर सच में इम्प्रेस हो गए होंगे।'' एक यूजर ने लिखा, ''शानदार जानदार।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+