दादी की निशाानी थी उसकी अंगूठी, गहरे वेंट में उतरकर खोज निकालने वाला शख्स बन गया 'हीरो'

नई दिल्ली। न्यूयॉर्क (New York ) शहर अपनी तेज रफ्तार जीवनशैली के लिए जाना जाता है, लेकिन न्यूयॉर्क कोरोना(covid-19) महामारी से सबसे अधिक प्रभावित होने वाला अमेरिकी शहर है। हालांकि शहर का जीवन धीमे-धीमे पटरी पर लौट रह रहा है। इसी बीच न्यूयॉर्क से दिल जीतने वाली घटना सामने आई है। मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्टेशन अथॉरिटी की ओर साझा किए गए इस वाकए में बताया गया है कि, एक महिला की अंगूठी वेंटिलेशन डक्ट में गिर गई। वहां मौजूद एक कर्मचारी में महिला की मदद करते हुए वेंट में घुसकर खोई हुई अंगूठी खोज निकाली।

गहरी वेंट में उतरे शॉन

गहरी वेंट में उतरे शॉन

पिछले हफ्ते यह घटना उस समय हुई जब एक महिला ने अपनी स्वर्गीय दादी की अंगूठी को गलती से ग्रैंड सेंट्रल टर्मिनल के पास एक वेंट के नीचे गिरा दिया। मौके पर मौजूद इंफ्रास्ट्रक्चर सुपरवाइजर शॉन फॉलन ने महिला की तुरंत मदद की और रिंग खोजने के लिए वेंट में उतर गए। मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्टेशन अथॉरिटी ने उनकी फोटो शेयर करते हुए उन्हें 'हीरो ऑफ द वीक' बनाया है।

ढूंढ निकाली अंगूठी

ढूंढ निकाली अंगूठी

ग्रैंड सेंट्रल टर्मिनल पर महिला की अंगूठी वेंट में गिरी तो सुपरवाइजर शॉन फॉलन वहां मौजूद थे, उन्हें इस घटना को होते हुए देखा था, उन्होंने खुद आगे बढ़कर महिला की मदद की। सुपरवाइजर शॉन फॉलन बिना देरी किए वेंट में उतर गए और महिला की बेशकीमती अंगूठी को ढूंढकर उन्हें दे दिया। यह घटना अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं। मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्टेशन अथॉरिटी ने इस नेक काम के लिए शॉन के धन्यवाद कहा है।

अब हर कोई कर रहा है तारीफ

अब हर कोई कर रहा है तारीफ

वहीं सोशल मीडिया पर लोग शॉन की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर से शॉन की तारीफ करते हुए लिखा कि, बहुत बढ़िया! महान काम...अन्य एक यूजर्स ने लिखा कि, क्या शानदार आदमी है! इस पोस्ट पर सैंकड़ों लोग लाइक और कमेंट कर रहे हैं। लोग इसे मानवता की मिसाल बता रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+