New Year 2023 के जश्न में खिचड़ी का अहम रोल ! Swiggy को मिले 12000 ऑर्डर, टॉप पर ये वेरायटी
साल 2023 का जश्न 31 दिसंबर की रात 12 बजते ही शुरू हो गया। फूड डिलीवरी ऐप पर किए कुछ ऑर्डर्स को लेकर स्विगी ने दिलचस्प आंकड़े साझा किए हैं।

News Year 2023: नए साल का जश्न 31 दिसंबर की रात से शुरू हो जाता है। ऐसे में फूड डिलीवरी ऐप ने साल के अंतिम दिन ऑर्डर्स को लेकर आंकड़े साझा किए। स्विगी की ओर दी गई जानकारी के मुताबिक New Year Eve पर बिरयानी, खिचड़ी और पिज्जा जमकर ऑर्डर किए गए। स्विगी ने 3 लाख 50 हजार से अधिक बिरयानी और ढाई लाख से ज्यादा पिज्जा ऑर्डर किया गया।
साल 2023 के आगमन पर जश्न से पहले 31 दिसंबर की रात फूड डिलीवरी ऐप स्विगी (Swiggy) पर एक- एक आइटम हजारों की संख्या में ऑर्डर आए। इसमें बिरयानी टॉप पर रही। जिसे ऑर्डर लाखों में थे। केवल स्विगी पर ही 3.5 लाख बिरयानी के ऑर्डर पहुंचाए गए। यही नहीं इसके अलावा खिचड़ी और पिज्जा के ऑर्डर भी खूब हुए।
Recommended Video

नववर्ष की पूर्व संध्या पर स्विगी के आंकड़ों के मुताबिक बिरयानी के ऑर्डर में 76.2 प्रतिशत ऑर्डर हैदराबादी बिरयानी, 14 प्रतिशत लखनवी और कोलकाता की बिरयानी का 9.8 प्रतिशत ऑर्डर आया। शनिवार शाम 7 बजे तक स्विगी के 'इंस्टामार्ट' के जरिए चिप्स के 1.76 लाख पैकेट ऑर्डर किए गए थे। वहीं स्विगी ने लगभग 3.50 लाख बिरयानी और 2.5 लाख से अधिक पिज्जा के ऑर्डर डिलीवर किए।
वहीं स्विगी ने खिचड़ी(Khichdi) के ऑर्डर का भी आंकड़ा साझा किया। पूरे भारत में स्विगी पर लगभग 12,344 लोगों ने नए साल की पूर्व संध्या पर खिचड़ी का ऑर्डर दिया। ये जानकारी स्विगी के सह-संस्थापक और सीईओ श्रीहर्ष मजेटी ने ट्वीट कर दी। उन्होंने लिखा, 122k+ यूजर्स स्विगी के डिलीवरी ऐप पर रहते हैं। स्विगी के मिशन को देखकर खुशी होती है"।












Click it and Unblock the Notifications