2000 के नोट ने बनाया लखपति, कैसे पहचाने खास नोट?

2000 के एक नोट ने विजय को लखपति बना दिया। इस नोट में एक खास नबंर छिपा था, जिसकी वजह से इसे 1 लाख रुपए में खरीदा गया।

इंदौरा। नोटबंदी के बाद सरकार ने 2000 के नोट जारी कर दिए। पहली बार लोगों ने अपने हाथों में 2000 का नोट थामा। सबसे नोट को लेकर अलग-अलग बातें कही, किसी से कहा कि नोट में वजन नहीं है तो किसी ने नोट की क्वालिटी अच्छी नहीं, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि इस 2000 के नोट ने चंद पलों में एक शख्स को लखपति बना दिया। बेटी की शादी में खर्च करने के बजाए बेघरों के लिए बनवाए 90 घर

note

2000 के नोट ने बनाया लखपति

इंदौर के रहने वाले विजय घारवी को पता भी नहीं था कि घंटों बैंक की कतार में खड़े होने के बाद उसे जो 2000 के नोट मिले हैं वो उसे पल भर में लखपति बना देगा। विजय ने पहले तो ध्यान नहीं दिया, लेकिन जब उसने नोट कं नबंर सीरीज को देखा तो उसे वो खास नबंर लगा। दरअसल विजय को 0DM 138786 था। यानी नोट के नंबर सीरीज में आखिरी का नबंर 786 था, जो काफी लकी माना जाता है। खासकर मुस्लिम समुदाय के लोग इसे अपने लिए बेहद लकी मानते हैं। हाउसिंग बोर्ड के चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी विजय घारवी ने फौरन एक कंपनी से संपर्क किया, जो विशेष तरह के नोटों को खरीदती है। खास नोटों के बदले कंपनी लोगों को 1 से लेकर 25 लाख तक रुपए देती है। गोद में था बच्चा, इसलिए महिला को छोड़नी पड़ी ट्रेन में सीट, वीडियो वायरल

खास नोट खरीदती है कंपनियां

उसने कंपनी में फोन कर अधिकारियों से बात की। उन्हें नोट की पूरी जानकारी और फोटो भेजा। कंपनी वालों ने भी विजय से संपर्क साधा और अपने एक अधिकारी को नोट जांचने की मशीन के साथ विजय के पास भेजा। नोट असली थे, इसलिए फौरन उसे 1 लाख का चेक दिया और नोट लेकर चले गए। विजय 1 लाख पाकर बेहद खुश है, हलांकि उन्होंने कहा कि अगर नोट के सारे नबंर स्पेशल होते तो उसे 25 लाख रुपए तक मिल सकते थे।

कैसे पहचाने खास नोट?

आपको बता दें कि कई कंपनी ऐसी है, जो खास तरह के नोटों का संग्रह करती है फिर उसे ऑनलाइन नीलामी के जरिए बेचकर मोटा पैसा कमाती है। अगर आपको भी खास नबंर या रेयर नोट मिले तो उसे संभाल कर रखे। आप उन नोटों को ऑनलाइन बेचकर भी अच्छा पैसा कमा सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+