Snakes Clitoris: अब तक की सारी थ्योरी निकली गलत, मादा सांपों में भी मिला 'फीमेल पेनिस'

हाल ही में सांपों पर एक नई रिसर्च हुई, जिसमें पता चला कि मादाओं में क्लिटोरिस होता है। जिसे फीमेल पेनिस भी कहा जाता है।

snake

मादा सांप अंडे देकर अपने वंश को आगे बढ़ाती हैं, लेकिन उनके प्रजनन की क्रिया बहुत ज्यादा जटिल है। इस विषय पर वैज्ञानिक लंबे वक्त से शोध कर रहे थे, जिसमें अब उनके हाथ अहम जानकारियां लगी हैं। वैज्ञानिकों ने मादा सांपों की जांच में पाया कि उनमें क्लिटोरिस होता है। इस सामान्य भाषा में फीमेल पेनिस भी कहा जाता है। ये पहला मौका है जब वैज्ञानिकों ने जानवरों के यौन अंगों के अध्ययन के बारे में विस्तार से बताया है।

दो अलग-अलग क्लिटोरिस

दो अलग-अलग क्लिटोरिस

जर्नल प्रोसीडिंग्स ऑफ द रॉयल सोसाइटी बी में प्रकाशित एक रिपोर्ट में सांपों के अंगों के बारे में विस्तार से बताया गया। वैज्ञानिकों के मुताबिक पिछले शोधों ने इन अंगों को गंध ग्रंथियों या अविकसित लिंग के रूप में समझा था, लेकिन अब नई रिसर्च में पता चला कि सांपों के दो अलग-अलग क्लिटोरिस होते हैं। मादा सांपों के जननांगों को नरों की तुलना में स्पष्ट रूप से अनदेखा किया जाता है, इस वजह से सांपों के यौन प्रजजन को लेकर हमारी समझ सीमित है।

खोजना क्यों है मुश्किल?

खोजना क्यों है मुश्किल?

मामले में एडिलेड विश्वविद्यालय में रिसर्च के प्रमुख लेखक मेगन फोलवेल ने कहा कि नर सांपों और छिपकलियों को हेमिपेन्स के लिए जाना जाता है। इसमें लिंगों की एक जोड़ी जो प्रजनन के दौरान शरीर के बाहर निकल जाती है, लेकिन कुछ प्रजातियों में ये रीढ़ या किसी अन्य हुक से ढके होते हैं। मादा सांपों में क्लिटोरिस को खोजना आसान नहीं होता, क्योंकि वो बहुत छोटे होते हैं।

10 सांपों का किया अध्ययन

10 सांपों का किया अध्ययन

फोलवेल ने आगे कहा कि मैं जिस Death Adder प्रजाति सांप की जांच कर रहा था, उसके पास काफी प्रमुख हेमिक्लिटोर थे। इस वजह से मैं खुद को सौभाग्यशाली समझता हूं कि मुझे उसे खोजने में आसानी हुई। उनकी टीम ने अजगर समेत कुल 9 प्रजातियों के 10 सांपों का अध्ययन किया, तब जाकर इस नतीजे पर पहुंचे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+