बंदर के ठाठ! दिल्ली एयरपोर्ट के VIP लाउंज में लिए जूस के मजे, खाया खाना, Video Viral
नई दिल्ली, 02 अक्टूबर: देश की राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के वीआईपी लाउंज में एक बंदर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लाउंज में घुसे बंदर ने वहां से जाने से पहले जूस पिया और बार काउंटर से खाना खाया, फिर वहां से रवानगी ली। बंदर की इस पूरी हरकत का वीडियो वहां मौजूद किसी यात्री ने अपने कैमरे में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

वीआईपी लाउंज में स्पेशल ट्रीटमेंट
वैसे तो आपने ज्यादतर बंदरों को घर में घुसकर आतंक मचाते देखा होगा या फिर किचन में धमक कर वहां से खाना खाता हुआ देखा होगा। अकसर बंदरों को गली-मोहल्लों और घरों में उछल-कूद मचाते देखा जा सकता है, लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसे बंदर की वीडियो वायरल हो रही है, जिसको एयरपोर्ट के वीआईपी लाउंज में स्पेशल ट्रीटमेंट का मजा लेते देखा गया है।

बंदर ने पिया जूस, खाया खाना
वीडियो इंदिरा गांधी एयरपोर्ट के लाउंज का वीडियो है, जिसमें आप देख सकते हैं कि बंदर मजे से एक काउंटर पर रखी चीजों को बड़े आराम से देख रहा है, फिर वहां रखे रियल फ्रूट जूस के पैकेट को उठाता है और पीने लगता है। इसी के साथ बंदर ने कुछ खाने का सामना भी उठाया। बंदर की इस हरकत को देखने के लिए यात्री रुक हुए हैं और बंदर भी बिना किसी डर के बेधड़ होकर अपने काम को अंजाम दे रहा है।

यूजर्स ने दिए जबरदस्त रिएक्शन
वहीं वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गया है, जिससे बाद नेटिजन्स भी हैरान नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि हमारे पास सबसे ज्यादा वीआईपी गेस्ट हैं! तो एक दूसरे ने लिखा इंटरनेशनल एयरपोर्ट वीआईपी लाउंज में अपने ट्रीट का आनंद लें। तीसरे यूजर ने मजाक में लिखा मेरा शेड्यूल तनावपूर्ण है और मुझे बस कुछ मिक्स फ्रूट जूस चाहिए था। एयरपोर्ट सूत्रों ने पुष्टि की है कि घटना आईजीआई हवाईअड्डे पर हुई, लेकिन घटना की तारीख और समय की कोई पुष्टि नहीं हुई है।

कभी एयरपोर्ट तो कभी मेट्रो में दिखा बंदर
आपको बता दें कि इससे पहले साल 2018 में भी इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से ऐसा ही एक वीडियो सामने आया था, जिसको एक विदेशी पर्यटक ने शेयर किया था। वहीं हाल ही में एक बंदर को दिल्ली मेट्रो ट्रेन के एक कोच के अंदर सवारी करते हुए देखा गया था। यह घटना जून की थी।

जब ब्लू लाइन मेट्रो में घुसा था बंदर
आपको घटना की याद दिलाते हुए बताते है कि जून के महीने में द्वारका-आनंद विहार रूट पर यात्री रोजाना की तरह सफर कर रहे थी, तभी शाम करीब 4:45 बजे यमुना बैंक पर अचानक मेट्रो में एक बंदर घुस आया था। ब्लू लाइन मेट्रो में जैसे ही बंदर दाखिल हुआ, एक बार यात्रियों में हड़कंप मच गया था, हालांकि फिर बाद में बंदर ने मेट्रो की सीट पर बैठकर सफर का आनंद लिया था, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications