इंसानियत दिखाना पड़ा भारी! महीनों से पार्सल रिसीव कर रहे शख्स को पड़ोसी ने बताया चोर
Neighbour parcel: कई बार ऐसा होता है कि आप कुछ ऑनलाइन ऑर्डर करें लेकिन अगर घर पर ना हों तो पड़ोसी को इसे रिसीव करने को बोल देते हैं। लेकिन अगर हर दिन ऐसा होने लगे तो आपके पड़ोसी को भी लगने लगेगा कि आप उनका फायदा उठा रहे हैं।
'द मिरर' की एक खबर के मुताबिक, एक शख्स घर से काम करता है तो लगभग हर दिन पड़ोसी का पार्सल रिसीव करता है। उसे लगता है कि पड़ोसी उस पार्सल को लेने आएगा। मामला उस वक्त चरम पर पहुंच गया, जब पड़ोसियों ने शख्स पर चोरी का आरोप लगा दिया क्योंकि शख्स ने उन्हें पार्सल नहीं दिया था।

रेडिट पर बात करते हुए शख्स ने बताया कि मैं घर से काम करता हूं और रोजाना पड़ोसियों के पार्सल लेता हूं, जो या तो काम पर जाते हैं या फिर आसपास नहीं होते हैं। मुझे इससे कभी कोई समस्या नहीं हुई लेकिन ज्यादा से ज्यादा पार्सल रिसीव करने में दिक्कत होती है। एक दो हफ्ते या फिर पार्सल को सेफ करने में मेरा कोई खर्चा नहीं होता।
पड़ोसी पार्सल लेने आते थे। ये बहुत अच्छा था। लेकिन आठ महीने पहले एक कपल मेरे दरवाजे पर आया। वो बहुत मेहनती थे। वो रोज सुबह जल्दी निकल जाते थे और शाम को 6-7 बजे घर वापस आते थे। मैं सच में उन्हें नहीं जानता था। बस कभी-कभी थोड़ी बात हो जाती थी। मेरे पास उनके कई पार्सल थे लेकिन वो अपना सामान लेने कभी मेरे घर नहीं आते थे।
धीरे-धीरे मैं भी उन पार्सल के बारे में भूल गया। लेकिन वे इसे लेने आए और उन्होंने एक बार भी शुक्रिया अदा नहीं किया। तीन हफ्ते पहले शख्स को एक और पार्सल मिला, लेकिन पड़ोसी इसे लेने नहीं आए। 16 जुलाई तक भी वे इसे लेने नहीं आए थे। इसके बाद जब पड़ोसी आए तो उनका रिएक्शन काफी हैरत भरा था।
पार्लस पर एक ब्रांड का लेबल लगा हुआ था। ये काफी महंगा और जरूरी था जिसकी वजह से पड़ोसी उसपर काफी चिल्लाया और गुस्सा हो गया। इसके बाद उसने पुलिस को बुलाने की भी धमकी दी। और आखिरकार पड़ोसी ने शख्स पर चोरी का इल्जाम लगा दिया। इसके बाद शख्स बोला कि मैंने का कि पड़ोसी का पार्सल उसतक पहुंचाना मेरी जिम्मेदारी नहीं है। अगर उसके पास इसे लेने का वक्त नहीं है, तो ये उसकी प्रॉब्लम है।
रेडिट पर शख्स की कहानी सुनकर रेडिटर्स काफी हैरान रह गए। उन्होंने कहा कि सिंपल है कि आप ना तो किसी का पार्सल स्वीकार करें और ना ही इसे उठाएं। ये तो उनकी या फिर डिलीवरी करने वाले की परेशानी है। एक ने कहा कि भविष्य में पड़ोसी के सारे पार्सल लेने से इंकार कर देना। अगर आपत्ति है या फिर वो आपको धमकी देता है तो फिर वो उस लायक ही नहीं है कि आप उसका कोई काम करें।












Click it and Unblock the Notifications